Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
हिमाचल

आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है सरकार - मुकेश अग्निहोत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 04, 2023 05:39 PM
 
ऊना,
 
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज पंजावर में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा सराकर के गठन को छह माह हो चुके है, अब सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जन कल्याण के कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नेताओं की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज न किया जाए। 
 
उन्होंने स्थानीय लोगों का विधायक के तौर पर उन्हें बार बार जीताकर विधानसभा भेजने के लिए आभार जताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडोगा से लेकर पंजावर तक सड़क के लिए करीब 13 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क का चैड़ीकरण कर दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने पंजावर में विद्यालय का नया भवन बनाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने कहा कि पंजावर और इसके आसपास के क्षेत्र में टयूबवैल और पेयजल योजनाओं की मांगों को पूरा करने के लिए तेजी से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में ट्यूबवैल के रख-रखाव और दुरुस्त करने के लिए 11 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं की मांग पर विभिन्न स्थानीय विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री ने पंजावर पहुंचकर आम का पौधा भी रोपा। साथ ही पीर बाबा लखदाता के मंदिर में शीश नवाया। इसके पश्चात उन्होंने सरकार की ओर से बनाए जा रहे पंचवटी पार्क का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर प्रशासन और अधिकारियों से लोगों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की कुछ लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया। 
 
कार्यक्रम के मौके पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, महामंत्री प्रमोद कुमार, पंजावर पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी सहित धर्म सिंह, वीरेंद्र मनकोटिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूम एसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित आयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गई स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर शिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित रतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना  युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्री कन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प : बिंदल ऊना क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,64,70,377
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy