Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
हिमाचल

कार से लाखों का कैश और 153.16 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवकों सहित महिला गिरफ्तार

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 05, 2023 10:28 AM

शिमला,

हिमाचल प्रदेश में नशे का धंधा खूब फल-फूल रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी आए दिन नशा तस्कर धड़ल्ले से नशीले पदार्थों को इधर से उधर पहुंचाने में लगे हुए हैं।

बड़ी बात तो यह है कि नशे के इस कारोबार में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है। ताजा मामला जिला कांगड़ा का है जहां पुलिस ने दो युवकों सहित एक महिला को चिट्टे और लाखों की नकदी सहित धर दबोचा है।

आरोपियों की पहचान सचिन निवासी छन्नी, चंचल निवासी गुरदासपुर और महिला रज्जी निवासी छन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डमटाल पुलिस ने भदरोया मोड़ पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एक कार (पीबी 35एस-8884) को रुकने का इशारा किया तो कार चालक गाड़ी भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने कार चालक को तुरंत दबोच लिया।

जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर से 153.16 ग्राम चिट्टे की खेप और 133700 रुपए की नकदी बरामद हुई। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पुष्टि की है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया घर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमार भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएम सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझन परिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागत शिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्मा भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत लोकसभा चुनाव में विस्थापित कश्मीरियों के लिए मतदान की विशेष सुविधा - अनुपम कश्यप चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
-
-
Total Visitor : 1,63,87,062
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy