Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 05, 2023 04:47 PM

शिमला,


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अध्यक्ष एवं ज़िला उपायुक्त आदित्य नेगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माल रोड़ का भ्रमण भी किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, हंस राज, विनोद कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र की प्रतिमा को नहीं दिला पाए 2 गज ज़मीन, तो मंडी के मुद्दे क्या हल करेंगे विक्रमादित्य- राकेश जमवाल  4 जून को केंद्र व प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार: अनुराग ठाकुर  स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया जा रहा जागरूक मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के लिए किया जागरूक - जगदीश नेगी क्या पार्लियामेंटरी बोर्ड ने जयराम को ओपीएस पर फ़ैसला करने को अधिकृत कियाः चंद्रशेखर महिलाओं सशक्तिकरण के लिए वर्तमान सरकार ने आरंभ की कई योजनाएंः शांडिल चुनावी कर्मियों की प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न, विस क्षेत्रों में 25 अप्रैल से शुरू होगी रिहर्सल, 23 मई को होगी अंतिम रिहर्सल शिक्षण संस्थानों में बताया मतदान का महत्व 
-
-
Total Visitor : 1,64,54,414
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy