Thursday, March 28, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 05, 2023 05:11 PM
काजा,
 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में विश्व पर्यावरण दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर में  अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि और एसडीएम हर्ष  अमरेंद्र नेगी ने बतौर विशिष्ट अथिति  शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य दिकित ने पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने स्कूली बच्चों को शपथ भी दिलाई ।।इसके साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पीति के लोग सदैव ही पर्यावरण और वृक्षों की संभाल को लेकर जागरूक है।   प्राकृतिक खेती इसी का जीता जागता उदाहरण है।
उन्होंने कहा आज कई देश पर्यावरण में हो रहे बदलावों से चिंतित है। हर साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। हमें अपनी दैनिक गतिविधि में पर्यावरण को सहेजने वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि इको फ्रेंडली उत्पादों को अपनाना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए खुले में कूड़ा न फैलाएं बल्कि इसका निपटारा ठोस कूड़ा निस्तारण केंद्र के माध्यम से होना चाहिए। बच्चें ही दुनिया का आधार है। अपने पर्यावरण को लेकर हमें अपनी  भूमिका समझनी होगी। स्कूल प्रबंधन ने   विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया  और इसके प्रति जागरूक भी किया ।बच्चों को  उनको पौधा रोपण के महत्व और पृथ्वी पर इसके सुखद प्रभावों को बताया गया। इस अवसर पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।। वहीं कन्या छात्रावास में छात्राओं ने पौधारोपण किया।।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक : अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को दी जेंडर बजटिंग की जानकारी हरोली कॉलेज में युवाओं को बताया मतदान का महत्व क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी   आशीष के स्वागत को भाजपा तैयार, गसोता  महादेव मंदिर में होगा हर हर महादेव मोदी और धूमल को गाली निकालने वाले मुझे मंजूर नहीं, आजाद लडूंगा चुनाव :  कैप्टन रणजीत सिंह बगावत के बाद  वीरवार को घर पहुंचेंगे मोदी, शाह,  नड्डा, अनुराग और बिंदल की नजरों के प्यारे   हिमाचल की कांग्रेस सरकार बौखलाहट में अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है  : बिंदल
-
-
Total Visitor : 1,63,81,836
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy