Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एसजेवीएन ने भारत के प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कीआबकारी विभाग ने जब्त की एक लाख लीटर अवैध शराबराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षणखुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुरमुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मागौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगीउपमंडल पांगी में लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री 
-
हिमाचल

पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भी अहम भूमिका - कुलदीप सिंह पठानिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 05, 2023 05:15 PM
 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ 
 
चंबा,
 
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता के साथ-साथ बच्चों की भूमिका भी बेहद अहम है।
वे यह बात आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए चुवाड़ी मैदान से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत बोल रहे थे।
रैली में बी.एड कॉलेज और चार स्कूलों के लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली चुवाड़ी चौगान से सुदली चौक से होती हुई वापिस चुवाड़ी चौगान में पहुंची।  स्कूली बच्चे विभिन्न पट्टीकाएं हाथ में लिए थे जिन पर पर्यावरण बचाने के स्लोगन लिखे थे।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई ।
पठानिया ने कहा कि बच्चों का पर्यावरण के प्रति अधिक योगदान होता है। वे जागरूकता फैलाने में अधिक सक्षम होते हैं । शुरू से ही बच्चे इन अभियानों से पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक होते हैं। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करते हैं। उन्होंने पर्यावरण दिवस के महत्व पर बल देते हुए लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और वातावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेकों खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें।
पठानिया ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट पर्यावरण, स्वच्छता, मानव के साथ जीवों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है। पर्यावरण संरक्षित रखना है तो प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों से बचना होगा। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वातावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के विकास पर बल देना अत्यंत आवश्यक है। आज का यह दिवस सभी को पर्यावरण के महत्व को समझ कर इसके संरक्षण और संवर्धन के प्रति व्यक्तिगत सहयोग निहित करने के लिए संकल्प का दिवस है।
उन्होंने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज ग्लोबल वॉर्मिंग भारत ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास करने के लिए मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें व पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल और डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने भी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्कूलों के 3 विद्यार्थियों द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार रखे गए। पर्यावरण जागरूकता को लेकर विचार रखने वाले 3 स्कूली विद्यार्थियों को नगद इनाम  देकर पुरस्कृत भी किया गया ।
इस अवसर पर निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्ब्याल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णचंद चेला, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, एसडीएम पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुमन धीमान, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, सचिव नगर पंचायत चुवाड़ी गणेश शर्मा , उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत, एसएचओ रमन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एसजेवीएन ने भारत के प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की आबकारी विभाग ने जब्त की एक लाख लीटर अवैध शराब राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षण खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मा गौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगी उपमंडल पांगी में लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास  राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री  भूमती स्कूल में विद्यार्थियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व चुनाव के दौरान समन्वय स्थापित कर कार्य करें सभी मुलाजिम - एडीएम
-
-
Total Visitor : 1,64,69,015
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy