Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
हिमाचल

लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही प्रदेश सरकार - रोहित ठाकुर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 08, 2023 06:11 PM

शिमला,


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत में 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बाघी गांव में 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और साथ ही शिक्षा के आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा जिससे ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में संपर्क मार्गों एवं सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिकी को संबल प्रदान हो और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा संभव हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से किसानों-बागवानों को आढतियो के शोषण से बचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य में 6000 अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नवीनतम कोर्स शुरू किए जाएंगे और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा तथा उन्हें रोजगार परक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली छात्रों को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
इससे पूर्व स्थानीय प्रधान रंजना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, उप मंडल अधिकारी कोटखाई चेतना खड़वाल, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया घर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमार भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएम सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझन परिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागत शिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्मा भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत लोकसभा चुनाव में विस्थापित कश्मीरियों के लिए मतदान की विशेष सुविधा - अनुपम कश्यप चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
-
-
Total Visitor : 1,63,87,019
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy