कांगड़ा,
हिमाचल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान कांगड़ा जिले के जसवां गांव निवासी 49 वर्षीय रूप राम पुत्र जगदीश के रूप में हुई है।
वही इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस बाबत पुलिस में विपिन कुमार पुत्र रोशन लाल गांव जोल पोस्ट ऑफिस जंडोर थाना देहरा तहसील जंसवा जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया कि वह और रूप राम साथ में एक ही कंपनी में काम करते थे। बीते दिनों दोनों स्कूटी पर अपने कमरे पर जा रहे थे तो रास्ते में स्कूटी ख़राब हो गई और फिर पैदल स्कूटी को ले जा रहे थे।
इस दौरान PCR गाड़ी आई तो उन्होंने जांच के लिए रोका। पुलिस कर्मी ने इस प्रकार स्कूटी को चलाने का कारण पूछा। इन्हें बोलने का मौका भी न दिया और थप्पड मार दिया, जिसके कारण रूप राम स्कूटी से नीचे गिर गया।
इसके बाद PCR गाड़ी चली गई, फिर स्थानीय लोगों की मदद से रूप राम को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना बद्दी के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि की है।