Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितडाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी
-
क्राइम

Crime: राजधानी शिमला में आया डिजिटल रेप का मामला सामने, मामला दर्ज

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 25, 2023 02:18 PM
चित्र साभार गूगल

शिमला,

राजधानी शिमला में एक नाबालिग बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। उपनगर समरहिल के एक स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ इसी स्कूल के एक नाबालिग बच्चे ने डिजिटल रेप किया। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया है। यह घटना समरहिल स्थित एचपीयू मॉडल स्कूल की है। इस स्कूल को हिमाचल यूनिवर्सिटी चलाती है।

पीड़ित बच्ची की मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी ने उसके साथ हुए यौन अपराध की जानकारी दी है। उसकी बेटी के साथ जिसने गलत हरकत की है, वह उसी स्कूल में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी छात्र ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में छेड़छाड़ की है। महिला पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस बारे में स्कूल में तैनात स्टाफ और शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी।

बता दें कि अगर कोई व्यक्ति बिना बच्ची या महिला की सहमति के उसके प्राइवेट पार्ट्स को अपने उंगलियों या अंगूठे से छे़ड़ता है, तो इसे डिजिटल रेप कहा जाता है। दरअसल अंग्रेजी डिक्शनरी में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को डिजिट से संबोधित किया जाता है। ऐसे में इस तरह की हरकत को डिजिटल रेप का नाम दिया गया है। विदेशों की तरह भारत में भी इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है और इसके विरुद्ध कानून बना है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी अर्जुन को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Breaking : शिमला के नारकंडा में आपदा प्रभावित से ले ली 20000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार। राजधानी शिमला के भराड़ी में मिला पेड़ से लटका शव छोटा शिमला के अंतर्गत 24 घंटे के दौरान आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया फंदा लगाकर जीवनी लीला करी समाप्त
-
-
Total Visitor : 1,56,40,507
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy