Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
देश

भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) ने सुधीर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का संयोजक मनोनीत

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 26, 2023 06:59 PM

गोण्डा(उ.प्र.)

देहदान की सार्वजनिक घोषणा कर चुके जिले के वरिष्ठ साहित्यकार/कवि सुधीर श्रीवास्तव को    भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) ने सुधीर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का संयोजक मनोनीत किया  है।
      संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि  श्रीवास्तव संगठन के विकास और उद्देश्यपूर्ति में अपना यथोचित योगदान देने में सफल होंगे।
          उक्त मनोनयन से अभीभूत सुधीर श्रीवास्तव ने संगठन के जनक आ. पुरुषोत्तम दास मित्तल एवं राष्ट्रीय संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ डा. अर्चना श्रेया जी सहित अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय से आभार धन्यवाद करते हुए कि मेरा विश्वास है कि मैं अपनी जिम्मेदारी सुगमता सहजता और समर्पण के साथ निर्वाह करते हुए मंच के उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान दे सकने में जरुर सफल रहूंगा।
     ज्ञातव्य है कि साहित्य जगत में अपने सहयोगात्मक स्वभाव के कारण नवोदितों में लोकप्रिय, प्रेरक व्यक्तित्व, मार्गदर्शक की भूमिका निर्वहन करते आ रहे सुधीर श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी होने के साथ विभिन्न संस्थाओं/पटलों/मंचों को भी अपरोक्ष सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे हैं।
      विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से लगभग 2000 ई सम्मान/सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके  सुधीर श्रीवास्तव 25 मई'2020/12 अक्टूबर को पक्षाघात का शिकार होने और स्वास्थ्य लाभ के दौरान  श्रीवास्तव लगभग 22-23 वर्षों से बंद लेखन को पुनर्जीवित कर पुनः2020 में साहित्य साधना में लौटे। देश विदेश के 200 से अधिक नवोदित कलमकारों का मार्गदर्शन कर उनके प्रेरक और गाड फादर की भूमिका निभाते रहने वाले श्रीवास्तव विहंगम प्रयास कर रहे हैं।
     शारीरिक दुश्वारियों के बावजूद आत्म विश्वास से लबरेज़  सुधीर श्रीवास्तव के मनोनयन पर जिले और मंडल ही नहीं देश/विदेश के साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।  श्रीवास्तव ने  सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन । सनातन को खत्म करके दोबारा भारत को गुलामी के दौर में ले जाना चाहते है, घमंडिया गठबंधन : विनोद प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेश पुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार होगें सम्मानित एनजेएचपीएस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सतर्कता विभाग द्वारा पीआईडीपीआई से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन IPS ज़हूर जैदी को भी मिली नियुक्ति, अधिसूचना जारी!! शिमला में ED का छापा रामपुर एचपीस में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई स्वस्थ भारत की शपथ च्वाई (बखानाओ) के सुरेश ठाकुर उर्फ पप्पू को है मदद की दरकार ....
-
-
Total Visitor : 1,56,42,518
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy