Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
राज्य

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 27, 2023 04:42 PM
शिमला,
 
 
इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला मीनाक्षी मेहता द्वारा बच्चों को नशे के दुरुपयोग, इसके प्रभाव व रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि चिटा, जो आजकल बहुत प्रचलन में है, एक या दो बार लेने से ही बच्चा इसका आदी हो जाता है। बच्चों को इससे दूर रखने के लिए माता-पिता अधिक से अधिक समय अपने बच्चों के साथ बिताएं और बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। 
इस दौरान हेड कांस्टेबल लक्ष्मी ने नशे के बारे में कानूनी प्रावधान व इसकी तस्करी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कानून व परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई वंदना द्वारा बाल उत्पीड़न के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिमला रमा कवर द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण करवाई गई। 
प्रिंसिपल एसडी स्कूल विजय ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा नशे का शिकार है तो स्कूल प्रबंधन उसे इससे बाहर निकालने व अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। 
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी प्रतिभा राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता कुमारी व आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला चंद्रकांता भी उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलोसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ आपदा राहत कोष में कर्नाटक सरकार ने 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम द्वारा मां भारती की प्रतिमा स्थापित एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तप किया है : बिंदल स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण है जरुरी -विधायक नीरज नैय्यर  IDBI, THDC और रेलवे में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पदों पर भर्ती? 10 IAS और 2 HPAS को अतिरिक्त कार्यभार: अधिसूचना जारी 5जी तकनीक से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में आएंगे क्रांतिकारी बदलाव: मुख्यमंत्री
-
-
Total Visitor : 1,56,42,503
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy