Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
डाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दीमुख्यमंत्री ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की"दृष्टिपत्र" महाविद्यालय की प्रगति, दिशा-दशा एवं विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज - विक्रमादित्य सिंह
-
कहानी

वीरबाला रानी दुर्गावती;डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 30, 2023 08:41 AM
फ़ोटो:डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश


यूं पी के चंदेल नगर में जन्मी दुर्गाबाई ।
कालिंजर हो गया धन्य घर-घर बाजी शहनाई।।
दुर्गा अष्टमी को जन्म लिया दुर्गावती रख उठा नाम।
पिता कीर्ति सिंह धन्य हो गए धन्य हो गया ग्राम।
पिता परम योद्धा थे गजनी बार-बार था हारा।
दलपत शाह से गई विवाही हर्षित गढ़ मंडल सारा ।।
रानी को एक पुत्र हुआ, वीर नारायण कहलाया ।
ईश्वर को शायद रानी का सुख भी तनिक न भाया।।
तीन वर्ष का पुत्र रहा, वैधव्य भाग्य में आया।।
अकबर को गढ़ मंडल की स्वतंत्रता रास न आई ।
बाज बहादुर को भेजा ,हो गई शुरू लड़ाई।।
पुत्र पीठ पर बांध युद्ध में निकल पड़ी जब रानी ।
काट रही थी दुश्मन सेना ,
जैसे बहता पानी।।
भारी मुगलों की सेना थी रानी पार न पाई ।
घेर लिए दुश्मन के सैनिक मन में यही विचारी ।
मार कटारी मर गई रानी अपनी प्रतिष्ठा बचाई।।
जीवित रानी हाथ न आई गढ़ मंडल वह पाया ।।
नारी से वह लड़ा, सभी ने तब धिक्कार लगाया ।।
रानी की जय जनता बोली हो गया गर्वित सीना।
कहता है इतिहास इसी को
भाई शान से जीना।।
धन्य धन्य रानी दुर्गावती नमन करे जग सारा।
भारत की तुम बीर हो बेटी अर्पित नमन हमारा।।

-
-
Have something to say? Post your comment
Total Visitor : 1,56,40,371
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy