Monday, September 25, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ.आरके गुप्ता,एमडी द्वारा मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वलज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को होगी ग्राम सभा बैठक विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथिमैहला में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितउचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर27 सितंबर को चंबा प्रवास पर होंगे  कृषि एवं पशुपालन मंत्री 27 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे जगत सिंह नेगी
-
क्राइम

शर्मनाक: 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | July 16, 2023 10:36 AM
चित्र साभार गूगल

शिमला,

कोटखाई से रिश्तों को तार तार करने के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ चाचा ने चार साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घर से कुछ दूरी पर घास में बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात घटित इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार नेपाली मूल का है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के माता-पिता शनिवार सुबह सेब बगीचे में काम करने गए थे। बच्ची घर पर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे जब परिजन घर लौटे तो बच्ची गायब मिली। परिजन बच्ची को तलाशने लगे और 200 मीटर दूर स्थित चाचा के घर के पास बच्ची की चपलें मिलीं।

घर से 70 फीट के फासले पर बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला। बच्ची के पिता ने अपने चचेरे भाई पर बच्ची का कत्ल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली मूल का आरोपी 19 साल का है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ़ IPC की धारा 302, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी अर्जुन को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Breaking : शिमला के नारकंडा में आपदा प्रभावित से ले ली 20000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार। राजधानी शिमला के भराड़ी में मिला पेड़ से लटका शव छोटा शिमला के अंतर्गत 24 घंटे के दौरान आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया फंदा लगाकर जीवनी लीला करी समाप्त
-
-
Total Visitor : 1,56,19,952
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy