Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
देश

रामपुर एचपीएस सभी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ऐतिहासिक लैंडिंग के प्रत्यक्षदर्शी

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | August 24, 2023 10:33 PM

रामपुर 

23 अगस्त की शाम चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपनी ऐतिहासिक लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न की। भारत का चन्द्रमा पर यह एक ऐतिहासिक कदम है।

रामपुर एचपीएस द्वारा इस ऐतिहासिक कदम के प्रत्यक्षदर्शी बनने के लिए परियोजना के सभी कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के लिए दत्तनगर स्थित प्रेक्षागृह में सांय 5:30 बजे से चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण स्क्रीन पर दिखाए जाने का प्रबंध किया गया जहाँ पर सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का एकसाथ बैठकर आनंद उठाया। ISRO की टीम को और सभी भारतवासियों को रामपुर एचपीएस एवं एसजेवीएन की तरफ से इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग उपरान्त सभी लोगों के लिए "रॉकेट्री"- द नम्बी इफ़ेक्ट नामक प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजिनियर नम्बी नारायण के जीवन पर आधारित है। सभी उपस्थित लोगों ने एकसाथ इस फिल्म का लुत्फ उठाया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन । सनातन को खत्म करके दोबारा भारत को गुलामी के दौर में ले जाना चाहते है, घमंडिया गठबंधन : विनोद प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेश पुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार होगें सम्मानित एनजेएचपीएस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सतर्कता विभाग द्वारा पीआईडीपीआई से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन IPS ज़हूर जैदी को भी मिली नियुक्ति, अधिसूचना जारी!! शिमला में ED का छापा रामपुर एचपीस में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई स्वस्थ भारत की शपथ च्वाई (बखानाओ) के सुरेश ठाकुर उर्फ पप्पू को है मदद की दरकार ....
-
-
Total Visitor : 1,56,42,538
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy