Monday, September 25, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ.आरके गुप्ता,एमडी द्वारा मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वलज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को होगी ग्राम सभा बैठक विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथिमैहला में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितउचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर27 सितंबर को चंबा प्रवास पर होंगे  कृषि एवं पशुपालन मंत्री 27 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे जगत सिंह नेगी
-
देश

प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 16, 2023 07:50 AM
 
 
 
शिमला,
प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आज आलम ऐसा हो गया है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह कहना है प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री का। मुख्यमंत्री के गृहजिले हमीरपुर के भोरंज इलाके में महिला से हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए अत्री ने कहा कि आखिर सुक्खू सरकार में यह सब क्या चल रहा है। एक महिला को दिन-दिहाड़े अमानवीय असंवेदनशील व्यवहार कर बेइज्जत किया जा रहा है। क्या देवभूमि मे इस तरह से अब महिलाओं का सम्मान होगा ? उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा महिलाओं में हो रहे ऐसे अत्याचार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अब तक के 9 माह के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की जो स्थिति बनी है ऐसी प्रदेश में पहले कभी नहीं देखी। चंबा में युवक की निर्मम हत्या, बद्दी-बरोटीवाला में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही हैं। ऊना हो, कांगड़ा हो, चंबा हो, सिरमौर या प्रदेश का कोई भी जिला आज अपराधिक वारदातों से अछूता नहीं रहा है। नरेंद्र अत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
सनातन को खत्म करके दोबारा भारत को गुलामी के दौर में ले जाना चाहते है, घमंडिया गठबंधन : विनोद गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेश पुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार होगें सम्मानित एनजेएचपीएस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सतर्कता विभाग द्वारा पीआईडीपीआई से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन IPS ज़हूर जैदी को भी मिली नियुक्ति, अधिसूचना जारी!! शिमला में ED का छापा रामपुर एचपीस में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई स्वस्थ भारत की शपथ च्वाई (बखानाओ) के सुरेश ठाकुर उर्फ पप्पू को है मदद की दरकार .... "मेरी माटी मेरा देश" के तहत एचपीएस की आवासीय कॉलोनी दत्तनगर में किया गया वसुधा वंदन रामपुर एचपीएस सभी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ऐतिहासिक लैंडिंग के प्रत्यक्षदर्शी
-
-
Total Visitor : 1,56,20,043
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy