Sunday, September 24, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

आपदा प्रभावितों को निःशुल्क एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 16, 2023 05:52 PM

शिमला,


प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न राहत उपायों की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों से स्थानांतरित कर किराये पर उपयुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आवास किराये पर लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ने अब प्रभावित परिवारों के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क घरेलू रसोई गैस कनेक्शन किट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस किट में एक एलपीजी सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, हॉट प्लेट, सुरक्षा पाइप शामिल होंगे और एलपीजी घरेलू रिफिल और ब्लू बुक की लागत सहित सभी संबंधित खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से आपदा प्रभावित परिवारों को बिना किसी वित्तीय बोझ के खाना पकाने सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन के अलावा निःशुल्क राशन भी उपलब्ध करवाएगी। इस आवश्यक सामग्री के राशन पैकेज में 20 किलोग्राम गेहूं आटा, 15 किलोग्राम चावल, 3 किलोग्राम दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक लीटर सोया रिफाइंड तेल, एक किलोग्राम डबल फोर्टिफाइड नमक और 2 किलोग्राम चीनी शामिल है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क राशन की यह सुविधा 31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी, जिससे प्रभावित परिवारों को खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। संबंधित ज़िला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और खाद्य निरीक्षक इन आवश्यक वस्तुओं का उचित वितरण किराये के आवास में रहने वाले प्रभावित परिवारों तक सुनिश्चित करेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पहल इस चुनौतीपूर्ण समय में आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकता के समय तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचने और अपने उपलब्ध संसाधनों से उन्हें सहायता प्रदान करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
.0.

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कांग्रेस छलावे की सरकार, भाजपा तोड़ेगी भ्रम : बिंदल नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल - पारुल आंगरा जिला शिमला में भर्ती किये जाने हैं 100 सिक्योरिटी गार्ड जिला में आपदा प्रबंधन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान जिला शिमला में मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में संशोधन की सूची जारी लंपी बीमारी से बचाव के लिए इस वर्ष किया गया 22000 पशुओं का टीकाकरण प्रीतिका ऑटो  इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी में  भरें जाएंगे विभिन्न पद क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा: मुख्यमंत्री 25 सितंबर को होगा हिमाचल विधानसभा का घेराव : मोनू भारद्वाज,कोषाध्यक्ष, प्रदेश भाजयुमो जिला परिषद कर्मचारियों द्वारा एक बार पुनः BDO चौपाल को ज्ञापन सौंपकर आर - पार की लडाई
-
-
Total Visitor : 1,56,12,004
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy