आनी,
विश्राम गृह आनी में युवा कांग्रेस मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सुपर शक्ति सी की जिला कुल्लू प्रभारी अमला कश्यप ने की। युवा कांग्रेस कमेटी व एनएसयुआई के सदस्यों ने सुपर शक्ति कार्यक्रम पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा कोंग्रेस में महिलाओं की भागेदारी व युवतियों को युवा बिग्रेड से जोड़ना है। अमला कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रचार करेगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार सुखविन्द्र सिंह सुखु के कुशल नेतृत्व में आम गरीब जनता के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार में गांव की हर महिला को संगठन से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ये बिशेष योजना शुरु की गई है। आनी विधानसभा क्षेत्र में दस हजार महिलाओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जा रहा है। युवा देश को चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बैठक में युवा कोंग्रेस के अध्यक्ष कुकू नेगी.कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ठाकुर.महासचिव दिनेश ठाकुर.उपाध्यक्ष कपिल.सचिव मनोज.नेहा.राहुल कश्यप तथा युवा कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।