Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
दुनिया

लंदन में हिंदी युवा संगम द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

 
अनिल जमवाल 7018631199 | September 18, 2023 07:41 AM
लंदन में हिंदी युवा संगम द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम मैं उपस्थित युवा साहित्यकार
 
शिमला,
इंग्लैंड की सांस्कृतिक संस्था 'संगम' ने 15 सितंबर  को भारत की सांस्कृतिक शाखा द्वारा प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर, लंदन में हिंदी  दिवस के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
 
इस कवि सम्मेलन में 12 ब्रिटिश मूल के भारतीय युवाओं ने कविताएँ और भाषण सुनाये और सभा में उपस्थित दशकों से खूब तालियां बटोरी।
 
इस कार्यक्रम में  दीपक चौधरी (संस्कृति मंत्री, भारतीय उच्चायोग),  वीरेंद्र शर्मा (संसद सदस्य) शामिल हुए। सुप्रसिद्ध लेखक  तेजेन्द्र शर्मा,  रवि शर्मा एवं डॉ. नंदिता साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
 
महक चंदेल सुपुत्री अनिल चंदेल जिनका परिवार शिमला से है  ने अपनी मां द्वारा लिखी  कविता सुनाई। 
कविता में एक ब्रिटिश-भारतीय होने के संघर्ष का वर्णन किया गया है और भारत में हो रहे प्रगतिशील परिवर्तनों और भारत के प्रति दुनिया के दृष्टिकोण को दर्शाया गया है।
 
उपस्थित सभी लोगों ने महक की उसके स्पष्ट भाषण और मंच पर आत्मविश्वास की सराहना की।
 
 
ज्ञान शर्मा ने इस आश्वासन के साथ कार्यक्रम समाप्त किया कि उनकी टीम ऐसे और भी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
सोशल मीडिया की लत: एक मनोवैज्ञानिक मुद्दा युद्ध और हमारा मानसिक स्वास्थ्य:  डॉ. विनोद नाथ सुनील ने फिर दिखाया अपने मुक्के का दम कोरिया के फाइटर को किया नॉकआउट SJVN BECOMES FIRST POWER SECTOR PSU TO GET ANTI- BRIBERY MANAGEMENT SYSTEM CERTIFICATION. शिमला की रीटा ठाकुर ने एशिया यंग एम्बेसडर्स समिट 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया लंदन में हिमाचली प्रवासियों ने मनाया आजादी का महोत्सव. चंद्रयान 3 मिशन मे शामिल है भांम्बला के वैज्ञानिक विनोद गुलेरिया, भांम्बला गांव में खुशी की लहर विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर रामपुर एचपीएस बायल द्वारा रक्तआताओं को किया गया सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की प्रथम सांस्कृतिक संध्या रही हारमनी ऑफ़ पाइंस के नाम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार
-
-
Total Visitor : 1,59,43,232
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy