Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
देश

दोहा में फँसे भारतीय को मिला अनुराग का साथ

 
January 13, 2019 05:54 PM


हमीरपुर,
विदेश में फँसे हर भारतीय के दर्द को दूर करना मेरा धर्म है। यह मानना है हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का । क़ाबिलेग़ौर है कि अच्छी आय और बेहतर जीवनशैली की तलाश में कई भारतीयों का विदेशों की ओर रूख करना आम बात है।इसमें से खाड़ी देशों की ओर जाने वाले की अच्छी ख़ासी तादाद है।मगर कई बार ग़लत एजेंटो के चक्कर में पड़कर या फिर वहाँ के देशों के नियम क़ायदे कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है।वहाँ फँसे लोग किसी ना किसी माध्यम भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं।पिछले कई वर्षों से इन माध्यमों में एक माध्यम हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर भी हैं।अनुराग ने हलिया वर्षों में कई भारतीयों की विदेशों में मदद और उनके वतन वापसी का रास्ता साफ़ किया है।विदेशों में फँसे भारतीयों की मदद के लिए अनुराग की तत्परता का एक ताज़ा उदाहरण कल सामने आया जब दोहा में फँसे एक भारतीय ने ट्वीटर पर उनसे अपनी परेशानी साझा की और मदद की गुहार लगाई।अनुराग ठाकुर ने तत्काल ही दोहा में भारतीय दूतावास से अश्वनी और उनके साथियों की मदद का अनुरोध किया जिसपे भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अश्वनी की समस्या को दूर कर दिया।पीड़ित अश्वनी ने इसके लिए सांसद अनुराग ठाकुर की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया।जब अनुराग ठाकुर से इस मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि एक भारतवासी होने के नाते हर भारतीय की मदद करना उनका धर्म है।अनुराग ने कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी होती है जब वह अपने प्रयासों से किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा करने के इरादों को जनता का प्यार और मज़बूत करता जाता है और ये सिलसिला हमेशा जारी रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ख़ुशी के त्योहार लोहड़ी पर यदि कोई भारतवासी देश वापस लौट कर अपने परिवार के साथ इसमें शामिल हो पाता है तो इस से ज़्यादा ख़ुशी की बात और क्या हो सकती है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन । सनातन को खत्म करके दोबारा भारत को गुलामी के दौर में ले जाना चाहते है, घमंडिया गठबंधन : विनोद प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेश पुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार होगें सम्मानित एनजेएचपीएस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सतर्कता विभाग द्वारा पीआईडीपीआई से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन IPS ज़हूर जैदी को भी मिली नियुक्ति, अधिसूचना जारी!! शिमला में ED का छापा रामपुर एचपीस में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई स्वस्थ भारत की शपथ च्वाई (बखानाओ) के सुरेश ठाकुर उर्फ पप्पू को है मदद की दरकार ....
-
-
Total Visitor : 1,56,42,534
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy