Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
राजनैतिक

क्रिकेट से हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पहचान : बिंदल

 
Bureau 7018631199 | October 22, 2023 06:59 PM

 
शिमला ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत और न्यूजीलैंड का मनोरंजक क्रिकेट मैच धर्मशाला में होने जा रहा है। धर्मशाला कि यह पवन धरा जहां एक बहुत विशाल और सुंदर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया, जिसके निर्माण कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लंबे प्रयासो से जुड़े है। आज स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा दर्जा मिला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 
 
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी धर्मशाला आ रहे हैं और इस महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच को देखेंगे। आज धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी, पुरे विश्व में इस सुंदर स्टेडियम को देखा जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के कारण आज भारत में खेल जगत की दृष्टि से बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है, आज से पहले अगर अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हमारा एक खिलाड़ी कांस्य पदक प्राप्त करता था, तो बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। पर आज जिस प्रकार से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और उनको केंद्र सरकार द्वारा बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की गई है, उसका नतीजा है कि आज हमारे खिलाड़ी जहां भी जाते है वहां स्वर्ण पदक की जीत की विजय लड़ी भारत के खिलाड़ियों की लग जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक भारत ने जीते है, जिसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत नया भारत बनने जा रहा है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
सीएम के प्रधान सलाहकार आई टी सेल गोकुल वुटेल गगरेट में देवी लाल से मिले हिमाचल में विकसित भारत संकल्प यात्रा 25 नवंबर से : बिंदल कांग्रेस को हो गई है भाजपा को कोसने की आदत : बिंदल मोदी सरकार जनता को राहत पहुंचा रही है वहीं सुक्खू सरकार जनता पर महंगाई बड़ा रही है : बलबीर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की लारजी में बैठक संपन्न भाजपा महिला मोर्चा वंदना योगी ने घोषित की अपनी टीम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत 1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा 1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा
-
-
Total Visitor : 1,59,43,248
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy