Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली ने भेंट की

 
Bureau 7018631199 | October 24, 2023 03:38 PM

शिमला,


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
एड्स (Acquired Immunodeficiency Syndrome): विश्व एड्स दिवस पर विशेष सब लेफ्टिनेंट बना गोहर का रक्षित गुप्ता रामपुर एचपीएस में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 शुरू शिमला में 'वार्तालाप' ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मीडिया पर प्रकाश डाला: अपर उपायुक्त (एडीसी) शिमला ने सेवा वितरण में सुधार के लिए हितधारकों की भागीदारी की वकालत की https://fb.watch/o9G-zdXE0F/?mibextid=Nif5oz ऐतिहासिक रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 9 साल के कामों को दर्शाती 5 दिवसीय प्रदर्शनी 'अहं ब्रह्मास्मि-नव उद्घोष' के तत्वावधान में शानदार कार्यक्रम का आयोजन!!! रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन आईएएस अधिकारी को मिला अतिरिक्त कार्यभार ,अधिसूचना जारी: क्लिक करें और देखें अधिसूचना!! सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों ने एनसीसी कैंप में कैडेटों को किया जागरूक व प्रेरित देश का प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, सैनिकों के त्याग और बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे सभी देशवासी; राज्यपाल
-
-
Total Visitor : 1,59,42,921
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy