Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
टूरिज्म

श्वेत वर्ण में लिपटी आनी जलोडी दर्रे पर 3 फुट ताजा हिमपात

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 08, 2020 08:28 PM
 
आनी,
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप बुधवार को समूचे आनी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई,,,जिससे समूची आनी घाटी श्वेत वर्ण से सराबोर हो गयी।आनी कस्बे में भी मौसम का भारी हिमपात होने से लोग चहक उठे,,कई दुकानदार  वर्फ़ गिरने की खुशी में डीजे की धुन पर नाच उठे।भारी बर्फबारी के चलते यहां के प्रमुख दर्रे जलोडी पास पर 3 फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है।,जिससे दर्रे पर अब तक करीब 5  फुट वर्फ़ गिर गयी है।जबकि यहां की अन्य उॅची पहाडियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है और क्षेत्र के सेब बागीचे भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।  बर्फवारी से तापमान में गिरावट आने से घाटी में शीतलहर दौड गई है।ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबक गये हैं। 
बर्फवारी से क्षेत्र में जहां जनजीवन ठहर सा गया है। भारी बर्फबारी से आनी क्षेत्र के कई परिवहन रुट बाधित हुए हैं और,, करीब आधा दर्जन बसों के पहिये विभिन्न रूटों पर जाम हो गए हैं।जबकि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली व पानी की सेवाएं बाधित हुई हैं। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि वर्फवारी से  किसानों व बागवानों के चेहरे  खिल उठे हैं। क्षेत्र के किसानों व बागवानों का कहना है कि बर्षा व हिमपात होने से उनके खेतों को उपयुक्त नमी मिली है,जिससे फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बंधी है।। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और टूरिज्म खबरें
अच्छी खबर:ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद शिमला से फिर विमान उड़ान शुरु पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का हुआ आगाज https://youtu.be/74lqg12JhQ0 कोरोना महामारी के चलते सरकारी व निजी उपक्रम झेल रहे घाटे की मार शशांक रोहिला एवं पंकज बिष्ट ने 15 दिन साइकिल यात्रा से किये चार धाम के दर्शन सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के लिए हिमाचल प्रदेश द्वारा 'Theme State' के प्रबंधों की समीक्षा रघुपुर घाटी को जलोड़ी दर्रे से सीधा सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग प्रदेश सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध आनी में रिमझिम बरसे बदरा;जलोडी दर्रे पर थमी गाड़ियों की रफ्तार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल एप्पल फेस्टिवल का शुभारम्भ किया ऐतिहासिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में सुविधाओं का टोटा
-
-
Total Visitor : 1,64,71,926
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy