Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितडाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी
-
राशिफल

मोदी और मान का अंक 8, जिससे विरोधी हुए चित: पंडित शशिपाल

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | March 17, 2022 03:02 PM
 
 
 
 
ऊना,
जानेमाने  अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर अंक गणना की है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवंत मान का मूलांक 8 बनता है। यह अंक शनि अर्थात न्याय का कारक है। दोनों ने ही जीवन में काफी संघर्ष के बाद ही कोई मुकाम पाया है। पंडित डोगरा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है, उन्हें इसके लिए अनेक शुभकामनाएं। पंडित डोगरा के अनुसार पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च, 2022 को भगवंत सिंह मान ने शपथ ग्रहण की। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 + 7 = 8 अंक शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को संगरूर में हुआ है। मुख्यमंत्री का मूलांक भी 1 + 7= 8 अंक, शनि का अंक है। शनि जोकि कर्म का कारक भी है। भगवंत मान को शनि के  8 अंक ने जीवन में बहुत संघर्ष करवाया व अपने कर्म के द्बारा इस शीर्ष पद तक पंहुचाया। अंकों के हिसाब से लगता है कि पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री लंबी पारी खेल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 8 अंक ही है। इसी वजह से ज्यादा समय तक राज कर पा रहे हैं। ठीक वैसा ही योग इस समय पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री का भी बन रहा है। ऐसा लगता है कि भगवंत मान भी लंबे समय तक पंजाब में राज करेंगे। उनके कार्यकाल में पंजाब के लोगों को न्याय मिलेगा। अंक 8 में जन्म लेने के कारण ही विरोधी चित हुए हैं। परन्तु 16 मार्च को शपथ ली है, जिसका अंक 1 + 6 = 7 बनता है। अंक 7 केतु का है और केतु मंगल तुल्य है। ऐसा लगता है कि अपना प्रभाव दिखा देगा। जहां केतु अचानक बहुत कुछ देता है, वहीं दूसरी ओर केतु बिना सिर का है, बिना लक्ष्य का भी है, कहीं भी भटका सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर चलना होगा। साथ में उन्हें 2022 में 49वां वर्ष चल रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 4 + 9 = 13 = 1 + 3 = 4 राहु का अंक है, जो विपक्ष के द्वारा किसी षड्यंत्र को दे सकता है। अपने भी रच सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राशिफल खबरें
-
-
Total Visitor : 1,56,40,491
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy