Wednesday, September 27, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
आपदा में मोदी जी ने बिना देर किए की हिमाचल की मदद, राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या किया : अनुराग ठाकुर राज्यपाल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्लस्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कीमुुख्यमंत्री ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन कियाहिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानितमोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक - राघव शर्मा
-
क्राइम

दिल्ली में एक के बाद एक बवाल जारी,जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के शोभयात्रा पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 16, 2022 09:39 PM
दिल्ली,
 
दिल्ली में एक के बाद एक बवाल जारी है। दिल्ली में जेएनयू विवाद के बाद अब जहांगीरपुरी इलाके में हुए हंगामे की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव पर अवसर पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। और घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इसके पीछे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो पर भी नजर बनाए हुए है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने अफसरों को मौके पर भेजा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी जगह फोर्स बढ़ा दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'केंद्र सरकार हालात काबू में करे। साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें।'
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि 'हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई। ये सब राजधानी में एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है। इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त  सजा मिलनी चाहिए। 
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है। साथ ही रिपोर्ट मांगी है।
 
 
 

 

 


-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी अर्जुन को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Breaking : शिमला के नारकंडा में आपदा प्रभावित से ले ली 20000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार। राजधानी शिमला के भराड़ी में मिला पेड़ से लटका शव छोटा शिमला के अंतर्गत 24 घंटे के दौरान आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया फंदा लगाकर जीवनी लीला करी समाप्त
-
-
Total Visitor : 1,56,26,125
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy