Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

जाखू में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन ;समाज से मिटे नशे का दानव : मुख्यमंत्री

 
October 19, 2018 07:24 PM
शिमला         ,
शिमला के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा महोत्सव आज बडे़ जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों को अग्नि दी।  
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। साथ ही यह मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा का भी परिचायक है। उन्होंने नशे के दानव को समाज से समाप्त करने के लिए लोगों से मिलजुल कर प्रयास करने की अपील की। 
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने नौ लाख रुपये की लागत से जाखू मन्दिर परिसर में बनने वाले धार्मिक संग्रहालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मन्दिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। 
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, मुख्य सचेतक व विधायक नरेन्द्र बरागटा, मिल्कफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, नगर निगम शिमला की मेयर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांत प्रचारक संजीवन, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
18 सितंबर सोमवार को होगा हरितालिका का व्रत आनी के शीगागी गाँव में हुआ अनूठी परंपरा का निर्वहन, क्षेत्र के गढपति देवता शमशरी महादेव और मालाणा के देवता जमलू के बीच निभाई जाती प्राचीन समय में हुए युद्ध की रस्म मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक - कुलदीप सिंह पठानिया आनी के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम भगवान वेदव्यास और देवता खोलू के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया  कुंईर का पलैच मेला 7 वर्षो बाद रविवार 13 अगस्त को डेढ़ माह की यात्रा पर निकले देवता शमशरी महादेव सात साल बाद 33 गाँव के दौरे पर निकलेंगे देवता  शमशरी महादेव चार से छः जुलाई तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कुंगश का बीस आषाढ़ मेला https://youtu.be/X9OqRgX7gyI नाग देवता के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब देवता शमशरी महादेव हजारों देवलुओं संग पहुंचे कराणा
-
-
Total Visitor : 1,56,42,532
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy