Saturday, July 27, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
वन परिक्षेत्र जैदेवी के नंदगढ़ वनखंड में एक बूटा सेहत के नाम के तहत किया गया पौधरोपणप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया हैटीम सहभागिता द्वारा चलाया जाएगा “आपकी सुरक्षा आपके हाथ” जागरूकता अभियाननागरिक चिकित्सालय cxL;kM+ में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगननागरिक चिकित्सालय थूनाग में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगनसभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगनगोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान। सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगन
-
धर्म संस्कृति

आनी में देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव का समापन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | November 05, 2022 04:37 PM
 
आनी,
 
उपमण्डल मुख्यालय आनी में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेला देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव .कुलक्षेत्र महादेव और पनेउई नाग की विदाई के दौरान देव नृत्य के नजारे से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोगों को आशीर्वाद देने के बाद देवता अपने अपने देवालयों को लौट गए। सिराज उत्सव लवी मेला के अंतिम दिन लोक नृत्य.पारम्परिक नाटियों.सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी और एच एम एस आनी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने  आकर्षक नाटी डालकर मेले में आये लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
मेला कमेटी के महासचिव शिवराज शर्मा ने कहा कि सिराज उत्सव सांस्कृतिक और व्यापारिक मेला है। जिसमें प्रदेश भर से लोक कलाकार और व्यापारी शामिल होते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए देव समाज के कारकूनों सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताया। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा.उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर.  सचिव महेंद्र ठाकुर तथा नरोत्तम ठाकुर ने देवताओं को उचित नज़राना और  विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।इस मौके पर देवता शमशरी महादेव . पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के कारदार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले के समापन अवसर पर एएमपी संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों व कॉलेज छात्रा संजना कटोच व सहेली तथा महिला मण्डल तलूणा के अलावा विवेक और रोहित चौधरी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों से खूब वाहवाही लूटी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन 60 वर्षों के बाद रघुपूर गढ के ऐतिहासिक दौरे पर जाऐंगें कुंईरी महादेव व्यास ऋषि* स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की 15 जून को देवता साहिब  पंचवीर जाएंगे रघुपुरगढ़ यात्रा पर 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू
-
-
Total Visitor : 1,66,68,048
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy