Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

46 बर्षों बाद शुकि सिओं की यात्रा पर निकले देवता खुडीजल 22 दिसम्बर को लौटेंगे देवालय

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | December 19, 2022 05:55 PM
 
आनी,
 
46 बर्षों बाद शुकि सिओं की यात्रा पर निकले देवता खुडीजल 22 दिसम्बर को सफ़लतम फेर के बाद अपने देवालय लौटेंगे। आनी उपमण्डल के छः गढ़ के राजा देव श्री खुडीजल जी महाराज का ऐतिहासिक शुकि सिओं का  दौरा जो लगभग 46 बर्ष बाद हुआ है.वह अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। 
देवता के कारदार शेर सिंह ने बताया कि
देवता  खुडीजल जी महाराज 22 दिसम्बर सांय को पूरे लाव लश्कर के साथ गाँव बालू से अपने देवालय देहुरी में प्रवेश करेंगे। हालांकि कमेटी द्वारा ये दिन पहले 25 दिसम्बर  को  निर्धारित किया गया था.मगर देवता खुड्डीजल के निर्देश से इस तिथि में बदलाव किया गया है।
जानकारी के अनुसार छः गढ़ के अधिष्ठाता देव श्री खुडीजल जी 22 दिसम्बर को मंदिर में प्रवेश करने के बाद 23 दिसम्बर से देव परम्परा व संस्कृति  अनुसार अपनी दैविक कार्यबाही शुरू करेंगे। वहीं  23 दिसम्बर को समस्त कारकूनों व देवलुओं के लिए  धाम का आयोजन होगा। कारदार  शेर सिंह ने कहा कि देवता श्री खुडीजल जी का दौरा ऐतिहासिक रहा।देवता जी का जहाँ जहाँ भी देवी देवताओं से भव्य मिलन हुआ. वहाँ वहां भव्य स्वागत किया गया । भक्त  डिंपल माही शर्मा ने कहा कि देवता का ये दौरा उनके लिए ऐतिहासिक व फ़लदायी  रहा है। देवता ने पूरे आउटर सिराज क्षेत्र के बीसियों गांव व देवालयों का दौरा किया है। देवता ने रघुपुर से लेकर सरघा खरघा. सुघा सरपारा.तथा 15/20 तक का दौरा किया है।  जहाँ लोगों ने देवता श्री खुडीजल जी का फूल मलाओं और प्राचीन गीतों  से देवता जी का भव्य स्वागत किया है। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
हमीरपुर जिला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोपाष्टमी हिमाचली स्टार लोक गायक विक्की चौहान व रमेश ठाकुर तथा करतार कौशल के गानों पर नाचे आनीवासी दुर्गा-पूजा उत्सव का नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हुआ भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन हिमाचली गायक विक्की चौहान, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा मचाएंगे सिराज उत्सव में धमाल शिमला के कालीबाड़ी में बंगाली महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, नवरात्रे के बाद विजयदशमी पर मां दुर्गा को दी विदाई। शारदीय नवरात्रे: कुछ वैज्ञानिक तथ्य- डॉ विनोद नाथ शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना दुर्गा माता मंदिर आनी में भंडारा 23 अक्टूबर को  तीन माह बाद भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव लौटे देवालय
-
-
Total Visitor : 1,59,43,233
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy