Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

सरकार के सहयोग से बनेगा 56 लोगों के सपनों का आशियाना

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 13, 2023 05:30 PM
 
आनी,
 
प्रदेश सरकार निराश्रित, वंचित और गरीब लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों में इसकी झलक देखने को मिलती है। आर्थिक तौर पर अक्षम लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश सरकार की बागडोर संभालने के पश्चात लगातार वंचित और गरीब तबके के लोगों के हित में निर्णय ले रहे हैं।
 
आनी विधानसभा क्षेत्र में भी गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्प है। कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही स्वर्ण जंयति आश्रय योजना के तहत आर्थिक तौर पर अक्षम लोगों को पक्का भवन बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को 56 लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए पहली किश्त के तौर पर 75 हजार रुपए की धनराशि की स्वीकृति की गई।
 
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने योजना के तहत लाभार्थियों को प्रथम  किश्त की राशि के भुगतान के पत्र जारी किए। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले सभी लाभार्थियों को कुल 1.50 लाख रुपए का भुगतान पक्का भवन बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब उनके पक्का भवन निर्माण का सपना पूरा हो पाएगा।
 
वर्तमान में ये लाभार्थी टूटे-फूटे और जर्जर भवन में रहने को मजबूर है। कई लाभार्थियों का परिवार एक ही कमरे में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। भवन निर्माण के लिए पहली किश्त जारी होने के बाद अब लाभार्थियों का परिवार पक्के भवन में बसेरा कर पाएगा। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से अब पक्के भवन बनाने का सपना जल्द पूरा हो पाएगा। 
 
लाभार्थियों को किया जागरूक
इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लोगों को उनके अधिकारों पर जागरूक भी किया गया। एसडीएम आनी नरेश वर्मा, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी और तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा ने इस दौरान अपने विचार भी रखे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री  भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए पहली चुनावी रिहर्सल  संपन्न एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित  सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल लाहौल स्पीति में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग  689 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया जमा दो स्कूल बागीपुल में स्वीप टीम ने बच्चों को बताया वोट का महत्व धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
-
-
Total Visitor : 1,64,73,959
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy