Sunday, April 02, 2023
Follow us on
-
राज्य

कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ रहा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 26, 2023 08:39 AM
फोटो साभार गूगल

शिमला,
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया

सशक्त नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ा है। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर हमेशा ही विश्वास जताया है। बात चाहे प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व की हो या सरकार के गठन की। आलाकमान ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता को हमेशा ही सराहा है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण कांग्रेस आलाकमान की नज़र में हिमाचल कांग्रेस की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
युवक मंडल ठोगी ने चलाया स्वच्छता अभियान Well done Shimla police: 24 घंटे में ही ढूंढ निकाला शिमला से लापता दक्ष को एचआरटीसी बस ड्राइवर ने गाड़ी चालक को पीटा। जानने के लिए क्लिक करें मतदाता 31 मार्च तक आधार कार्ड से जोड़े मतदाता पहचान पत्र उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया नगनोली तलाब का लोकार्पण हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस चंबा द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का किया गया आयोजन  नई दिल्ली में “कबीर कोहिनूर सम्मान”से अलंकृत हुए उत्तर प्रदेश के दर्पण छवि लेखक पीयूष गोयल( दादरीवाला). कंेद्रीय बजट दिशाहीन एवं रोजगार विरोधी: नरेश चौहान https://youtu.be/kTJ6R9Jp86w चौपाल के मडावग में बहुमंजिला मकान जलकर खाक राज्यपाल ने प्रदेश मंत्रिमंडल के सात सदस्यों को शपथ दिलाई
-
-
Total Visitor : 1,43,91,342
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy