Sunday, April 02, 2023
Follow us on
-
हिमाचल

14 और 15 मार्च को नगर निगम चुनावों की दृष्टि से भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 11, 2023 06:52 PM

शिमला,

 
भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है, 14 मार्च 2023 को शाम 6:00 बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विली पार्क शिमला में इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। 
 
बैठक में नगर निगम शिमला के आगामी चुनावों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।
 
इसी प्रकार 15 मार्च 2023 को प्रातः 10:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन एक बैठक में भाग लेंगे , इस बैठक में भाजपा जिला शिमला एवं महासू के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण एवं कुसुंपटी के अध्यक्ष एवं महामंत्री, 2017 के नगर निगम में पार्षद लड़े प्रत्याशी, जिला शिमला एवं जिला महासू के प्रभारी , 2022 के शिमला, शिमला ग्रामीण और कसुंपटी के विधायक प्रत्याशी इस बैठक में विशेष रूप से भाग लेंगे।
 
15 तारीख को होने वाली बैठक में इस सूची के विवरण के अनुसार पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद , रवि मेहता, संजीव कटवाल, डेजी ठाकुर, विजय परमार, अरुण फालटा बैठक में उपस्थित रहने वाले है।
 
भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर नंदा ने कहा कि यह दो बैठके महत्वपूर्ण रहने वाली है और नगर निगम चुनावों में जिस प्रकार से आगामी रणनीति भाजपा बनाएगी उसके बारे में इन बैठकों में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है, भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
केलांग में वन विभाग की सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट  की लैंडस्केप लेवल परियोजना प्रबंधन कमेटी की वार्षिक बैठक आयोजित भाजपा ने नगर निगम शिमला चुनावों के लिए वार्ड प्रवासी सह प्रभारी किए नियुक्त आबकारी विभाग द्वारा राजस्व एकत्रिकरण में 19 प्रतिशत की वृद्धि शिक्षा की गुणवत्ता पर दें विशेष बल: प्रतिभा सिंह युवा संगम (सुपौल) के युवाओं को ”युवा क्रांतिकारी सम्मान 2023"से किया गया सम्मानित। ग्रामीण सड़कों के बेहतर रख-रखाव के लिए केंद्र से हिमाचल को  37.76 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन: विक्रमादित्य सिंह नगर निगम शिमला चुनाव की सरगर्मियां तेज, भाजपा ने अब वार्ड सह- प्रभारी किए नियुक्त… वर्तमान वित्त वर्ष में शिक्षा पर खर्च होंगे 8828 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई चुनावों के समय 300 यूनिट मुफ्त देने की गारंटी अब बिजली की दरों में बढ़ोतरी : शर्मा 
-
-
Total Visitor : 1,43,90,427
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy