Sunday, April 02, 2023
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दल महिला मंडल पनखड़ प्रथम

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | March 16, 2023 06:28 PM
 
आनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
 
आनी ,
जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू . हिम संस्कृति संस्था तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान् में लोकनृत्य नाटी उत्सव का आयोजन राजा रघुवीर सिंह मैदान में किया गया। इस लोकनृत्य उत्सव में आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों के सांस्कृतिक दलों.महिला मंडलों ने भाग लिया।  जिसमें लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता.एकल गान,समूहगान,लघु नाटिका,फैशन शो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंचायत समिति सदस्य दीपन चौहान ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिव राज शर्मा ने मुख्यतिथि का टोपी मफलर पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज समूहगान प्रतियोगिता से शुरु किया गया. जिसमें महिला मंडल पावी,महिला मंडल करेड़, दोगरी, बखनाओ.बनास तथा थनाच सहित 20 दलों ने प्रस्तुति दी। लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में 30 सांस्कृतिक दलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दल महिला मंडल पन्नखड़ प्रथम रहा जबकि सांस्कृतिक दल महिला मंडल तांदी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला मंडल कांडा खमारला टीम ने तीसरा पुरस्कार जीता। लघु नाटिका में महिला मंडल कटोली प्रथम रहा। महिला मंडल चमारली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला मंडल कोट,चलोली तांदी,कमांद,दामनि,जय हनुमंत वीर महिला मंडल बुच्छेर्,बखनाओ आदि ने नाटी में वाहवाही लूटी। फैशन शो में  मंडल कांडा खमारला की पूजा वर्मा ने प्रथम स्थान और पिंकी वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया । मुख्यातिथि दीपन चौहान ने सभी विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर समानित किया। दीपन चौहान ने अपने  सम्बोधन में कहा कि गांव के हरेक महिला पुरुष व युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। सामाजिक कार्य में भी महिलाओं की अग्रिम भूमिका रहती है। उन्होंने  सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य समाजसेवी दीपन चौहान के साथ एएसआई होशियार सिंह.संस्था के अध्यक्ष एस.आर शर्मा, सचिव चमन शर्मा,इंदु शर्मा,महिला मंडलो,युवक मंडलो के प्रधान सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
भारत में आदिवासी समुदाय की जनसँख्या 8. 9% है जो की भारत की पूरी जनसँख्या का 10.4 करोड़ : कश्यप मेले समृद्ध संस्कृति के संवाहक: सुन्दर सिंह ठाकुर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में पहली बार मिस कहलूर प्रतियोगिता का होगा आयोजन, प्रतिभागी 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन। अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव संपन्न राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री ने जलेब में की शिरक्त निर्मंड के जाओं में गड़ाई पर्व की धूम देव गुरु ने क्षेत्र में भारी बारिश, आंधी तूफान ,और ओलावृष्टि की सुनाई भविष्यवाणी 16 दिन बाद मन्दिर लौटे शमशरी महादेव ढ़ोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत देवता चवासी नाग का गांव पोखी मे हुआ भव्य स्वागत, 5 साल बाद त्रिवेणी घाट में देवता करेंगे शाही स्नान  46 बर्षों बाद शुकि सिओं की यात्रा पर निकले देवता खुडीजल 22 दिसम्बर को लौटेंगे देवालय आनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुढी दिवाली की धूम निरमंड की बूढ़ी दिवाली में नाटी किंग ठाकुर दास राठी. विक्की चौहान. और कुलदीप शर्मा सहित अन्य क़ई कलाकार  मचाएंगे धमाल
-
-
Total Visitor : 1,43,91,248
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy