Sunday, April 02, 2023
Follow us on
-
पोल खोल

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | March 18, 2023 09:30 PM
 
नित्थर में जनता का आभार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे
कहा पड़ोसी मुख्यमंत्री ने धीमी गति से किया आनी का विकास,फलस्वरूप पिछड़े रह गए हम 
 
आनी,
आनी विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि पड़ोसी मुख्यमंत्री ने धीमी गति से आनी का विकास किया और हमें आजादी के साढ़े सात दशकों बाद भी पिछड़ा ही रखा गया।
वे शनिवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के नित्थर में जनता का आभार जताने पहुंचे थे।
 उपतहसील मुख्यालय नित्थर में शनिवार को जनता ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा के दौरान विधायक लोकेन्द्र कुमार ने उन्हें 34 वर्ष की कम उम्र में ही आनी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा भेजने पर क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए स्पष्ट किया कि उनके लिए आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी खण्ड के बालू-रघुपूर क्षेत्र से लेकर निरमण्ड खण्ड के धारा सरघा तक का पूरा क्षेत्र एक समान है और विधायक निधि हो या अन्य बजट की राशि वह सभी क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार एक समान रूप से खर्च की जाएगी।
विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कांग्रेस की पूर्व में रही और वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि नित्थर क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर दास को 7 बार चुनकर भेजा गया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रहे पड़ोसी क्षेत्र से सम्बंध रखने के बावजूद आनी विधानसभा क्षेत्र आज तक पिछड़ा क्षेत्र बनाकर रखा गया है।
लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पूर्व में आनी विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ , लेकिन देरी से किया गया, कछुआ गति में किया गया और फलस्वरूप हमारा क्षेत्र पिछड़ा रखा गया और हम आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं।
लोकेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र का प्रदेश की विधानसभा के अंदर पूर्व में रहे नुमाइंदों ने जोरदार तरीके से पक्ष नहीं रखा है।
फलस्वरूप उतर भारत की सबसे रोमांचक धार्मिक यात्रा श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को वह स्थान नहीं मिल पाया जो मिलना चाहिए था।
लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा को वैश्विक धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करके क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने की जरूरत है और वे इसके लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक क्षेत्र है और यहां के दुग्ध उत्पादकों की मांगों और समस्याओं को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
इसके अलावा विधायक लोकेन्द्र कुमार ने लुहरी जलविद्युत परियोजना प्रभावित नित्थर और देहरा पंचायतों की जनता के हकों को लेकर प्रोजेक्ट प्रबंधन के के साथ बात करने और न नुकर करने की स्थिति में  जल्द एकजुट होकर लड़ने का भी वादा किया।
 लोकेन्द्र कुमार ने आनी विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे जनता की समस्याओं को समय रहते दूर करें और उनकी सुनवाई करें न कि लोगों को राजनीतिक रूप से गुमराह कर भटकाने का काम करें।
उन्होंने अधिकारियों को हर सम्भव सहयोग का वादा किया।
वहीं लोकेन्द्र कुमार ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार का बजट गा, गे, गी के वादों से भरा बजट है, जिसमें न गारंटियों की पक्की ठक्की  की गई न ही बागवानों के लिए कुछ दिया।
बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ही तोड़ मरोड़कर पेश करने का असफल प्रयास कर लोगों बेवकूफ बनाया गया है।
इस अवसर भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल,
भाजपा मंडल महामंत्री योगेश वर्मा एवं योगेश भार्गव, बीडीसी निरमण्ड के  चैयरमैन दलीप ठाकुर साहित्य भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
जंगलों में लगे हर जगह प्लास्टिक और मलबे के ढेर Exclusive: https://youtu.be/x8hVUkvs1yw चुराह विधानसभा की ग्राम पंचायत चिरोड़ी और करेरी बाबला , कलहल में पिछले 1 साल से नहीं सड़क सुविधा पोल खोल: सीवरेज का रिसाव बना मकानों के लिए खतरा ,प्रशासन बना अनजान भांजो भांजियो का खयाल रखना मामा का फर्ज : जयराम हमीरपुर में कांग्रेस का नव चिंतन संकल्प शिविर आयोजित सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा भाजपा में शामिल आखिर क्यों गिरफ्तार किया पूर्व सीपीएस नीरज भारती को पुलिस ने ? पढ़ें पूरी खबर हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी साईं हॉस्पिटल मामला : स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की मृत रेखा मामले की जांच ब्रेकिंग न्यूज़ ::::खनन माफिया : आरोपियों की हुई पहचान विजय कुमार निकला क्रशर मालिक
-
-
Total Visitor : 1,43,90,091
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy