Friday, June 09, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

आनी मेले के दूसरे दिन महिला मंडल. स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने पेश की लोकसंस्कृति की झलक

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | May 09, 2023 09:34 PM
 
 
आनी ,
आनी में  सोमवार से शुरू हुए चार  दिवसीय जिला स्तरीय  मेले  में मंगलवार   को स्थानीय लोक  कलाकारों ने खूब  रंग जमाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनी ब्लॉक की विभिन्न महिला मंडलो व स्कूली  बच्चों  ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोहा। दिन के मेले में जिला परिषद शिमला की अध्यक्षा कांता नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कि। स्थानीय मेला कमेटी की ओर से नगर पंचायत अध्यक्षा  होमेश्वरी जोशी ने उन्हें शॉल व बैच पहनाकर सम्मानित किया और उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
मुख्यातिथि कांता नेगी ने लोगों को मेले की  बधाई दी और कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। उन्होंने मेले में प्रस्तुत करने वाले सांस्कृतिक दलों को अपनी ओर से पच्चीस पच्चीस सौ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में मंच का संचालन दीवान राजा व प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने किया। 
 
इस मौके पर उनके साथ राजकुमारी. नगर पंचायत अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी. उपाध्यक्ष धर्म पाल. पार्षद शशि मल्होत्रा. गुलाब ठाकुर. सरसा देवी. देवेंद्र शर्मा तथा अनुपमा के अलावा सचिव हरि शर्मा. प्रधानाचार्य  जवाहर ठाकुर. प्रोफेसर अशोक शर्मा व मनमोहन शर्मा सहित मेला कमेटी के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। 
-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
देवता शमशरी महादेव हजारों देवलुओं संग पहुंचे कराणा आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव पूरे लाव लश्कर के साथ कराना गाँव में  सोमवार से शुरू होने वाले श्रीमदभावत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए देवालय से हुए रवाना संसार के हर व्यक्ति को सांसारिक भौतिक सुखों का त्याग कर ईश्वर का भजन करना चाहिए...आचार्य हरिदत्त शर्मा कोटधार जागरा मेला धूमधाम से संपन्न ,समाजसेवी घनश्याम शर्मा रहे मुख्यातिथि कुईकण्डा नाग के आगमन से शुरू होगा दो दिवसीय कोटाधार जागरा मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर:सी पीएस सुंदर ठाकुर कहा हिमाचल विदेशों से सुंदर देवताओं की विदाई के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला संपन्न भारत में आदिवासी समुदाय की जनसँख्या 8. 9% है जो की भारत की पूरी जनसँख्या का 10.4 करोड़ : कश्यप लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दल महिला मंडल पनखड़ प्रथम मेले समृद्ध संस्कृति के संवाहक: सुन्दर सिंह ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,49,25,677
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy