Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर:सी पीएस सुंदर ठाकुर कहा हिमाचल विदेशों से सुंदर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 11, 2023 07:40 PM
 
आनी,
 
प्रदेश सरकार के सीपीएस कुल्लू सुंदर ठाकुर ने गुरुवार को जिला स्तरीय आनी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर आनी क्षेत्र की जनता को चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले की शुभकमानाएं देते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आते ही व्यवस्था परिवर्तन पर सरकार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भांग की खेती को वैध करने को लेकर  लेकर पॉलिसी बनाई जा रही है। भांग के कई उत्पाद बनते हैं और कई दवाइयां बनती है। यह जान बचाने के काम आएगी न कि नशे करने के। उन्होंने कहा कि जलोड़ी-जोत में लाडा के तहत चार करोड़ रुपये की राशि से  सुंदर मार्केट यार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग अपना व्यापार कर सकते हैं। सेल्फ हेल्फ ग्रुप को प्राथमिकता के तौर पर दुकानें दी जाएगी। दो माह मे जलोड़ी टॉप की तस्वीर बदली जाएगी, ताकि पर्यटक यहां आकर यहां की सुंदर वादियों का लुत्फ उठा सके।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि आनी में  लोगों व पर्यटकों के लिए एक सुंदर स्थल हो. इसके लिए यहाँ के  रोपडी में वन विभाग के सौजन्य से 30 लाख व अधिकतम 50 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर ईको पार्क का निर्माण किया जायेगा। जबकि आनी में बहु मंजिला पार्किंग के लिए भी मुख्यमन्त्री महोदय के सौजन्य से प्राकलन के आधार पर धन राशि स्वीकृत करवाई जाएगी। 
 भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जलोड़ी टनल को छह माह में बनाने का वादा किया था, लेकिन सरकार पूरे कार्यकाल में नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही जलोड़ी टनल को बनाएगी। जलोड़ी जोत बर्फबारी से बाधित रहता है, इसके लिए नई मशीनरी खरीदी जाएगी, ताकि 12 माह सड़क यातायात के लिए बहाल रहे। वहीं अन्य सड़कों की दशा को भी सुधारा जाएगा।
कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं, लेकिन उन्होंने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से जनता को आनी मेले की शुभकामनाएं दी है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनके समक्ष रखी गई मांगों पर उन्होंने कहा कि नपं को सीवरेज प्रणाली से एक वर्ष में जोड़ा जाएगा। वहीं नगर परिषद भवन निर्माण सहित अन्य मांगें भी एक वर्ष में पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री आनी आएंगे और उनके हाथों से विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को सौगात दी जाएगी। कहा कि दलाश बहुतकनीकी संस्थान की एफसीए फाइल केंद्र सरकार को भेजी गई है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
सरकार ने पहली गांरटी ओपीएस बहाल कर ली है और महिलाओं को 1500  रुपये की राशि लाहौल स्पीति से शुरू कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से गंारटियों को सरकार पूरी करेगी। अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के साथ  जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार.
एसडीएम नरेश वर्मा. डीएसपी चन्द्र शेखर कायथ. एक्सईएन किशोर शर्मा. के एल सुमन. बीसीसी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा . तहसीलदारदलीप शर्मा,
पंचायत समिति आनी की अध्यक्ष विजय कंवर. पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा,आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार परस राम,नगर पंचायत आनी एवं मेला कमेटी आनी की अध्यक्ष होमेश्वरी जोशी, उपाध्यक्ष धर्म पाल. सतपाल ठाकुर कुक्कु. फकीर चंद वर्मा तथा चंद्रमोहन सूद.एक्सईएन  किशोर शर्मा. के.एल सुमन. प्रधानाचार्य  अमर चंद चौहान जवाहर ठाकुर कुंदन शर्मा के अलावा नगर पंचायत पार्षद गुलाब ठाकुर. सरसा देवी.देवेंद्र शर्मा.सचिव हरि शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू जिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला देवता शमशरी महादेव देवता चनाई नाग के सानिध्य मे ग्रामीण मेला बाहु धूमधाम से शुरु आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता
-
-
Total Visitor : 1,64,97,313
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy