Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
देश

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण समाज में आया सकारात्मक परिवर्तन: ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

 
Bureau Himalayan update 7018631199 | May 21, 2023 08:23 PM

शिमला ,         


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र दिनों को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एन.एस.यू.आई.) के माध्यम से राजीव गांधी के साथ अपने जुड़ाव का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सहयोग से ही वे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल की मांग पर युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। यह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाने के लिए राजीव गांधी के योगदान और उनका दृष्टिकोण भी स्मरणीय है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी के योगदान व प्रतिबद्धता और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले संवैधानिक संशोधन का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की इन नीतियों के कारण ही समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। हाल के हुए चुनावों में बड़ी संख्या में महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों के बाद पंचायती राज संस्थाओं में लगभग 58 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों ने जीती हैं, जबकि शिमला नगर निगम चुनाव में 34 में से 21 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं।
उन्होंने सभी से राजीव गांधी के जीवन और समाज में उनके योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजीव गांधी के योगदान और भारत की प्रगति के लिए उनके दृष्टिकोण को याद करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी एक विलक्षण व इतिहास में महत्वपूर्ण छाप छोड़ने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने राजीव गांधी की विरासत के दस्तावेजीकरण और संरक्षण के महत्त्व पर बल दिया।
इस अवसर पर राजीव गांधी के जीवन और समाज के लिए उनके योगदान पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार के विद्यार्थियों ने अपनी बचत से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 5500 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, नंद लाल और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप-महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क किरण भड़ाना और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
एड्स (Acquired Immunodeficiency Syndrome): विश्व एड्स दिवस पर विशेष सब लेफ्टिनेंट बना गोहर का रक्षित गुप्ता रामपुर एचपीएस में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 शुरू शिमला में 'वार्तालाप' ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मीडिया पर प्रकाश डाला: अपर उपायुक्त (एडीसी) शिमला ने सेवा वितरण में सुधार के लिए हितधारकों की भागीदारी की वकालत की https://fb.watch/o9G-zdXE0F/?mibextid=Nif5oz ऐतिहासिक रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 9 साल के कामों को दर्शाती 5 दिवसीय प्रदर्शनी 'अहं ब्रह्मास्मि-नव उद्घोष' के तत्वावधान में शानदार कार्यक्रम का आयोजन!!! रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली ने भेंट की आईएएस अधिकारी को मिला अतिरिक्त कार्यभार ,अधिसूचना जारी: क्लिक करें और देखें अधिसूचना!! सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों ने एनसीसी कैंप में कैडेटों को किया जागरूक व प्रेरित
-
-
Total Visitor : 1,59,42,908
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy