Saturday, May 04, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुरनए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्गऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
-
धर्म संस्कृति

संसार के हर व्यक्ति को सांसारिक भौतिक सुखों का त्याग कर ईश्वर का भजन करना चाहिए...आचार्य हरिदत्त शर्मा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 24, 2023 04:07 PM
 
 
आनी ,
आनी से तीन किलोमीटर दुरी पर स्थित महादेव मंदिर में चल रहे श्रीमदभागवत वार्षिक ज्ञान गंगा महोत्सव भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य हरिदत्त शर्मा  (शिमला वाले) ने कहा कि व्यक्ति को सांसारिक भौतिक सुखों का त्याग कर ईश्वर का भजन करना चाहिए। ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो, भगवान की लीला का कोई पार नहीं है। यह भागवत का सार है। कथावाचक आचार्य हरिदत्त शर्मा ने कहा कि सच्चाई के मार्ग पर चलकर ही परमात्मा को हासिल किया जा सकता है। आचार्य ने बताया कि जो अमृत कथा शुकदेव ने भोले बाबा से सुनी, असल में वही कथा श्रीमद्भागवत पुराण है, जो बाद में शुकदेव ने समय आने पर लोगों को सुनाई।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति अध्यात्म जीवन ईश्वर भक्ति को त्याग कर सांसारिक सुखों के दलदल में फंसता जा रहा है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए सत्य भक्ति मार्ग से दूर हो रहा है। सत्य के समान कोई दूसरा धर्म नहीं है। उन्होंने धर्म का संरक्षण करने के लिए महापुरुषों एवं संत महात्माओं के साथ सत्संग कर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। भजन गायकों ने भी प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावविभोर कर दिया। महाराज द्वारा कथा वाचन के दौरान भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति में तल्लीन होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। कथावाचक आचार्य हरिदत्त शर्मा के श्री मुख से भजनों की सुरीली वाणी को सुनकर श्रद्धालु मंच के समीप आकर शास्त्री जी का अभिवादन करते हुए भजनों पर झूमते रहे और कई श्रद्धालु अपने स्थान पर ही भजनों का आनन्द लेते रहे। शमशरी महादेव के पुरोहित रोशन लाल भारद्वाज ने बताया कि मन्दिर में गायत्री पाठ , महामृत्युंजय पाठ आदि का पाठ आठ पुरोहितों द्वारा किये जा रहें हैं। जिनमें पुरोहित स्वरूप शर्मा,मोती राम शर्मा, महेंद्र शर्मा,रोशन शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, गोपाल देव शर्मा ,गोलू शर्मा आनी व्यापार मण्डल आनी के उपप्रधान से फ़क़ीर चन्द् वर्मा आदि उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
देवता शमशरी महादेव देवता चनाई नाग के सानिध्य मे ग्रामीण मेला बाहु धूमधाम से शुरु आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम 
-
-
Total Visitor : 1,64,91,484
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy