Monday, June 05, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूंओल्ड पेंशन बहाल भाजपा बदहाल ।।बलदेव ठाकुर।।7 से 9 जून तक चंबा प्रवास पर होंगे लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंहजिला उद्योग केन्द्र केलांग ने जिस्पा में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता जागरुकता को लेकर आयोजित किया शिविर  शिक्षा मंत्री ने किया झड़ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 3 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्यचुवाड़ी कस्बे की पेयजल योजना के सुधार एवं संवर्धन कार्य में व्यय होंगे 25 करोड - कुलदीप सिंह पठानियाएसजेवीएन ने जीयूवीएनएल से 100 मेगावाट पवन परियोजना के लिए आशय पत्र हासिल किया।आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है सरकार - मुकेश अग्निहोत्री
-
हिमाचल

जगत सिंह नेगी ने किया फल मण्डी का निरीक्षण

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 26, 2023 07:23 PM

सोलन,


राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय सोलन में बन रही नई फल मण्डी तथा सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया।  
जगत सिंह नेगी ने कहा कि सब्जी मण्डी में उत्पादों को उतारने के लिए पार्किंग की अच्छी सुविधा होना आवश्यक है। उन्होंने किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फल व सब्जी मण्डी में पार्किंग बनाने का कार्य शीघ्र आरम्भ करें और पार्किंग के आस-पास खाली पड़े स्थान पर पेड़-पौधें लगाना भी सुनिश्चित करें।  
उन्होंने कहा कि मण्डी की नई इमारत में बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमारत निर्माण एवं सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाएं।
जगत सिंह नेगी ने तदोपरांत कण्डाघाट में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पादन विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटिड (एचपीएमसी) को स्थानान्तरित होने वाली 103 बीघा भूमि का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, कृषि उपज विपणन बोर्ड के सचिव रविन्द्र शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
ओल्ड पेंशन बहाल भाजपा बदहाल ।।बलदेव ठाकुर।। 7 से 9 जून तक चंबा प्रवास पर होंगे लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला उद्योग केन्द्र केलांग ने जिस्पा में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता जागरुकता को लेकर आयोजित किया शिविर   शिक्षा मंत्री ने किया झड़ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 3 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य चुवाड़ी कस्बे की पेयजल योजना के सुधार एवं संवर्धन कार्य में व्यय होंगे 25 करोड - कुलदीप सिंह पठानिया एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल से 100 मेगावाट पवन परियोजना के लिए आशय पत्र हासिल किया। आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है सरकार - मुकेश अग्निहोत्री राज्यपाल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया नौणी विवि के सब्जी केंद्र देश में सर्वश्रेष्ठ घोषित भारत के 60 केंद्रों में पहला पुरस्कार युवाओं का समाज और राष्ट्र सेवा में रहता है विशेष योगदान-कुलदीप सिंह पठानिया 
-
-
Total Visitor : 1,48,78,644
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy