Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

कसुम्पटी विस क्षेत्र को बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र - अनिरूद्ध सिंह

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 08, 2023 06:03 PM

शिमला,

प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और पूरे क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
अनिरुद्ध सिंह आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की छराबड़ा और बनी ग्राम पंचायत के फागू, गदयोग, बतलाड़, शलोघाट, टठकर, भेखलटी तथा मखडोल आदि वार्डों में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया।
फागू की बनी पंचायत मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या सबसे अधिक है और पर्यटक क्षेत्र होने के कारण दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स ने अपने कार्यकाल के दौरान कुरपण खड्ड से कुमारसैन और ठियोग उपमंडलों के लिए जो महत्वकांक्षी पेयजल योजना बनाई थी उससे 2024 तक फागू क्षेत्र को भी पानी मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि यह पेयजल योजना फागू तक बननी है।
उन्होंने बनी पंचायत घर के अधूरे निर्माण कार्य का आकलन करने के निर्देश विभाग को देते हुए कहा कि इसके लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने फागू के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर के लिए टाईलें बिछाने का और सराय निर्माण के लिए आकलन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने शलोघाट में रसोई गैस की आपूर्ती 15 दिनों के अंतराल पर करने के लिए निर्देश विभाग को दिए तथा इस गांव की सड़क को तुरंत पास करने के भी निर्देश संबंधित विभाग को दिए। भेखलटी गांव में उन्होंने कहा कि थरमटी में 07 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सब्जी मंडी का कार्य प्रगति पर है। इस मंडी से ठियोग कसुम्पटी की कई पंचायतों के किसानों को लाभ होगा और रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
उन्होंने हर वार्ड में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बणी पंचायत में महिला प्रधान सीमा वर्मा ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। भेखलटी में मंडल सचिव रमेश वर्मा और ग्रामीणों ने मंत्री और साथ आए लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, महिला अध्यक्ष रिंकू सहित पंचायतों के प्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, उपमंडल अधिकारी सुरेन्द्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री  भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए पहली चुनावी रिहर्सल  संपन्न एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित  सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल लाहौल स्पीति में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग  689 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया जमा दो स्कूल बागीपुल में स्वीप टीम ने बच्चों को बताया वोट का महत्व धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
-
-
Total Visitor : 1,64,73,195
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy