Thursday, October 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित।लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास परशिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हितहिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूडप्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगनभवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविरराजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया।
-
देश

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार सम्बोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 24, 2023 09:43 PM
चित्र साभार गूगल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया देश का मान, अमेरिका से पूरी दुनिया ने देखा भारत का बढ़ता क़द : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला,

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा बेहद शानदार रहा। अमेरिका की राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री को जो मान- सम्मान मिला है, वह हर भारतीय का सम्मान है। आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा दुनिया में भारत के बढ़ते क़द और नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व की क्षमताओं का परिणाम है। आज पूरी दुनिया में भारत की क्षमताओं का लोहा मान रही है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑटोग्राफ माँग रहे हैं और दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति उनका फ़ैन है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दो बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है। उनके सम्बोधन के दौरान जिस तरह से स्टैंडिंग ओवेशन मिला वह भी ऐतिहासिक है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका ने राजकीय यात्रा पर आमंत्रित किया उस समय दुनिया के बड़े-बड़े लोगों ने उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति से पास माँगें। इस बात से ही प्रधानमंत्री की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से एक तरफ़ जहां दुनिया ने भारत के बढ़ते क़द को देखा तो दूसरी तरफ़ भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौते भी हुए। जो भारत के विकास में अहम योगदान देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस यात्रा से भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट, रेलवे, अंतरिक्ष शोध, रक्षा, जेट इंजन के विकास में परस्पर साझेदारी जैसे दर्जनों अहम करार भी भारत और अमेरिकी कंपनियों के बीच हुए। यह करार आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच परस्पर गाढ़ी होती दोस्ती में मील का पत्थर साबित होंगे।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,68,36,746
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy