Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहाजिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस का एक धड़ा राकेश ठाकुर को आजाद लड़वाने को बना रहा दबावडीसी व एसपी ने जुब्बल विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणबड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजितहमीरपुर से अनुराग के खिलाफ कांग्रेस में सतपाल को उतारने की "राय ज्यादा "प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भपीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार* 
-
कविता

धन,बल,कुर्सी के ताकत से अंधा इंसान; डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव

-
डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव | June 26, 2023 08:15 AM
फ़ोटो:डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव

 

मानव जीवन में रह कर,जो भी मानव को सतावै।
उसको ऐसी सजा मिले प्रभु,कभी भूल नहिं पावै।।

शायद भूल गया है इंसा,ईश्वर सब कुछ देख रहा।
असली दंड वही देता है,अच्छा बुरा जो देख रहा।।

पैसा व कुर्सी की ताकत से, हो बैठा जो अंधा है।
कितनी घिनौनी सोच उसकी, काम कैसा गंदा है।।

भोग रही यह दुनिया कैसे,उसे देख ज्ञान न आए।
अपने रुतबे के दम्भ में वो, दुःख देकर सुख पाए।।

कैसे आत्मा ये करे गंवारा, उसको नहीं धिक्कारे।
पीड़ित हुए जो भी उससे,दिल से श्रापें धिक्कारे।।

आज नहीं तो कल मिले,करनी का फल निश्चित।
यही सृष्टि का नियम रहा,यह व्यवस्था सुनिश्चित।।

इंसानियत,संवेदना विहीन,कैसे कहलाते इंसान।
होता जो मानवता विहीन,राक्षस वो,नहीं इंसान।।

जन्मा जो धरती पर,जाएगा छोड़ दुनिया रंगीन।
ओढ़ श्वेत कफन ही जाएगा,होगा नहीं ये रंगीन।।

गया सिकंदर भी कंधे पे,कंधे पे अशोक महान।
राजा,रंक भी जाएं कंधे पे, जाने सकल जहान।।

जीवित रहते फिरभी कितना,सबको अभिमान।
ये भी सोचो तनिक जरा, सबका है स्वाभिमान।।

सारा अहं टूट जाएगा,जब मारे हथौड़ा भगवान।
समय रहते अहंकार छोड़ दे,सुधर जा ऐ इंसान।।

सब सहता,संतोष किए जो,मीठा फल मिलता।
अन्यायी,दोषी को निश्चित है, उसे फल मिलता।।

देर है,अंधेर नहीं है,ईश्वर की अदालत में थोड़ा।
प्रभु ने बड़े-बड़े बलवानों का,सदा घमंड तोड़ा।।

सबका टूटा है,तेरा भी टूटेगा,एक दिन पक्का।
समझ न पाएगा मिलेगा, होगा हक्का-बक्का।।

इतना अहंकार न कर, सुधर जा मूरख इंसान।
हर करनी का फल देताहै,बस केवल भगवान।।

 

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,64,81,125
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy