Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
राज्य

एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | July 26, 2023 07:24 PM

मंडी,

एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5.75 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में एपीएमसी मंडी प्रदेश सरकार के साथ पूरी दृढ़ता से सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष के लिए एपीएमसी मंडी से संबद्ध विभिन्न आढ़ती एसोसिएशन ने खुले मन से अंशदान दिया है।

संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस संकटकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे जन नायक की तरह मैदान में डटे रहे जिससे जनता में भरोसा, सुरक्षा भाव और आत्मबल बढ़ा। इससे राहत बचाव कार्यों को भी दिशा और गति मिली तथा शीघ्रता से जन जीवन सामान्य बनाने के प्रयास सफल रहे। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित हुई।
गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए राहत मैनुअल में बदलाव और राहत राशि बढ़ाकर प्रभावित परिवारों को संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा राहत कोष निर्मित कर हर समर्थ व्यक्ति और समूह, संस्था को प्रभावितों की मदद में सरकार का सहयोगी बनने, पुनर्वास कार्यों में हाथ बंटाने और दान देकर पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के प्रयासों में भागीदार बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एपीएमसी मंडी और उससे जुड़े सभी संगठन तथा आढ़ती एसोसिएशन सरकार के इस प्रयास में भागीदारी के लिए पूर्णतः तत्पर हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test Test कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलोसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ आपदा राहत कोष में कर्नाटक सरकार ने 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम द्वारा मां भारती की प्रतिमा स्थापित नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तप किया है : बिंदल स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण है जरुरी -विधायक नीरज नैय्यर  IDBI, THDC और रेलवे में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पदों पर भर्ती? 10 IAS और 2 HPAS को अतिरिक्त कार्यभार: अधिसूचना जारी 5जी तकनीक से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में आएंगे क्रांतिकारी बदलाव: मुख्यमंत्री
-
-
Total Visitor : 1,56,42,668
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy