Wednesday, September 27, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
आपदा में मोदी जी ने बिना देर किए की हिमाचल की मदद, राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या किया : अनुराग ठाकुर राज्यपाल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्लस्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कीमुुख्यमंत्री ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन कियाहिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानितमोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक - राघव शर्मा
-
धर्म संस्कृति

7 वर्षो बाद रविवार 13 अगस्त को डेढ़ माह की यात्रा पर निकले देवता शमशरी महादेव

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 13, 2023 08:13 PM
 
आनी,
 
आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव रविवार को करीब सात साल के लम्बे अंतराल के बाद पूरे लाव लश्कर के साथ अपने देवालय से डेढ़ माह की यात्रा पर निकले। इस यात्रा में वे अपने अधिकार क्षेत्र के करीब 45 गाँवों का दौरा करेंगे और गाँव गाँव में उनके स्वागत में मेले का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय ग्रामीण अपने लोक संस्कृति खूब निर्वहन करेंगे। 
देवता पुरोहित बिट्टू शर्मा. व कारदार संतोष कुमार ने  बताया कि  रविवार को देवता शमशरी महादेव अपने दिव्य रथ में विभिन्न अलंकरणों से सुसज्जित होकर देव वाद्य यंत्रों की थाप के साथ. अपने कारकुनों व सेंकड़ों देवलुओं संग यात्रा के पहले पड़ाव धोगी पहुंचें. जहाँ स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने अपने ईष्ट देवता का प्राचीन परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया। धोगी गाँव में देवता के सम्मान में 15 अगस्त से मेले का आयोजन होगा। देवता शमशरी महादेव देवता 13 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक गांव धोगी. कराना. चनोग.कुटवा. बुच्छेर. कोहिला.लढागी.जलोड़ी.खुन्न.शगागी.बटाला तथा कमांद.सहित विभिन्न गांवो का दौरा करेंगे। मंदिर कमेटी के सचिव मस्तराम ठाकुर ने कहा कि देवता शमशरी महादेव के दौरे को सफल बनाने के  लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इस दौरान देवता शमशरी महादेव डेढ़ महीनों तक विभिन्न गांव में देवी देवताओं से मिलन भी करेंगे। इस भव्य ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में आनी ब्लॉक के दर्जनों देवी देवता मेलों में शामिल होंगे। सात वर्षी बाद होने बाले जतराला मेले में आउटर सिराज के सेंकड़ों  लोग शामिल होंगे। इस दौरान हर गांव में विशाल नाटियों का दौर चलेगा। डेढ़ माह तक चलने बाले जतराला मेले में ग्रामीण लोगों को व्यापार का मौका भी मिलेगा। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
18 सितंबर सोमवार को होगा हरितालिका का व्रत आनी के शीगागी गाँव में हुआ अनूठी परंपरा का निर्वहन, क्षेत्र के गढपति देवता शमशरी महादेव और मालाणा के देवता जमलू के बीच निभाई जाती प्राचीन समय में हुए युद्ध की रस्म मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक - कुलदीप सिंह पठानिया आनी के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम भगवान वेदव्यास और देवता खोलू के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया  कुंईर का पलैच मेला सात साल बाद 33 गाँव के दौरे पर निकलेंगे देवता  शमशरी महादेव चार से छः जुलाई तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कुंगश का बीस आषाढ़ मेला https://youtu.be/X9OqRgX7gyI नाग देवता के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब देवता शमशरी महादेव हजारों देवलुओं संग पहुंचे कराणा आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव पूरे लाव लश्कर के साथ कराना गाँव में  सोमवार से शुरू होने वाले श्रीमदभावत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए देवालय से हुए रवाना
-
-
Total Visitor : 1,56,25,909
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy