Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
देश

कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को धोखा दिया, जनता एक-एक गारंटी हिसाब लेगी ; बीजेपी

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | August 24, 2023 01:24 PM
कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को धोखा दिया, जनता एक-एक गारंटी हिसाब लेगी

 

शिमला,
राजीव शुक्ला प्रभारी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजीव सैजल एवं गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया।
 भाजपा ने कहा कि यह झूठी गारंटियों की सारी की सारी घोषणा एवं रचना इन प्रभारी राजीव शुक्ला की है जिनके कारण आज कांग्रेस की हिमाचल सरकार बेडि़यों में जकड़ी हुई है। हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने की गारंटी देकर धोखा देने वाले, 5 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी का धोखा देने वाले, 50 लाख किसानों-बागवानो को धोखा देने वाले शुक्ला जी आज भाजपा पर उंगली उठाने लगे हैं। 
 भाजपा ने कहा कि झूठ के आधार पर सरकार कांग्रेस ने बनाई और अब जब जनता की सेवा करने का समय आया तो अपनी और सरकार की नाकामयाबियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं।
 भाजपा ने सीधा-2 आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को धोखा दिया है और अब जनता एक-एक गारंटी का चुनकर हिसाब लेगी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन । सनातन को खत्म करके दोबारा भारत को गुलामी के दौर में ले जाना चाहते है, घमंडिया गठबंधन : विनोद प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेश पुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार होगें सम्मानित एनजेएचपीएस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सतर्कता विभाग द्वारा पीआईडीपीआई से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन IPS ज़हूर जैदी को भी मिली नियुक्ति, अधिसूचना जारी!! शिमला में ED का छापा रामपुर एचपीस में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई स्वस्थ भारत की शपथ च्वाई (बखानाओ) के सुरेश ठाकुर उर्फ पप्पू को है मदद की दरकार ....
-
-
Total Visitor : 1,56,42,755
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy