Tuesday, October 22, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में आपदाओं और आपात स्थितियों में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों पर  कार्यशाला आयोजित जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सफाई कर्मचारियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए करें कार्य - अंजना पंवारनशा मुक्ति के लिए जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण –उपायुक्त मुकेश रेपसवालजनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी  24 अक्टूबर से लाहौल स्पीति के प्रवास पर रहें गे।तीन.चार साल में एक बार अवश्य करवाएं अपनी मिट्टी की जांच 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण - अजय यादवभूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान
-
देश

गगरेट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 11, 2023 07:12 PM

गगरेट,

गगरेट नगर पंचायत में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस मौके पर नगर पंचायत की कर पार्किंग स्थल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक चैतन्य शर्मा के साथ कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय और गणमान्य लोग मौजूद रहे. यहां के लोगों के दिलों में हमेशा से ही शहीद भगत सिंह के लिए एक विशेष स्थान रहा है, और लोग काफी समय से इस पार्क को विकसित कर शहीद की प्रतिमा की स्थापना करने की माँग कर रहे थे.आखिरकार, आज उनकी मांग पूरी हुई और गगरेट नगर पंचायत के सहयोग से के सहयोग से पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद, आज उसका अनावरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. भव्य कार्यक्रम ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया. वहाँ मौजूद गणमान्य लोगों और स्थानीय बुजुर्गों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद शहीद की शहादत को नमन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान का उल्लेख किया गया।

इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा की गगरेट की इस पावन धरती पर आज शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया इसके लिए स्थानीय लोग धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि शहीद की प्रतिमा की पार्क स्थापना किये जाने से निश्चित ही यहां के युवा उनसे प्रेरित होंगे और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उनमें भी पैदा होगा. भगत सिंह ने काफी कम उम्र में ही देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी, हमें उनकी जिंदगी से सीख लेनी चाहिए. इस समारोह के बाद विधायक चैतन्य शर्मा नेसिटी ब्यूटिफ़िकेशन की पहल के तहत हिमाचल के प्रवेश द्वार गगरेट क्षेत्र में हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित करते इस मनमोहक पार्क का भी उद्घाटन किया वहीं युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल ने कहा कि स्थानीय लोग काफी समय से इस पार्क को विकसित कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना किये जाने की माँग कर रहे थे, जिसे आज पूरा कर नगर पंचायत के लोगों को समर्पित कर दिया गया है. इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी हल किया विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि जो आने वाले समय में स्थानीय लोगों की समस्याएं हैं, उन समस्याओं का भी हल निकाला जाएगा इस अवसर पर प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल नगर पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार सहित पूरे नगर पंचायत के सदस्यों सहित भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष ठाकुर की उपस्थिति है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,68,32,028
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy