Thursday, October 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित।लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास परशिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हितहिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूडप्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगनभवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविरराजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया।
-
हिमाचल

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 19, 2023 05:03 PM
 
 
शिमला,

02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की।
उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी से आरम्भ होगा और उसके उपरांत 9 बजे रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं 9:30 पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम तथा भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के शिमला आगमन के संबंध में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी में विभिन्न समुदायों व संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, आईटीआई शिमला के छात्र और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी इस समारोह में भाग लेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ज्योति राणा, सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र शिमला मनीषा शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित  उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविर राजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत रोगी देखभाल नौणी में प्रिसिजन फार्मिंग टेक्नोलॉजीज पर राष्ट्रीय संगोष्ठी  
-
-
Total Visitor : 1,68,36,695
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy