Wednesday, September 27, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
आपदा में मोदी जी ने बिना देर किए की हिमाचल की मदद, राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या किया : अनुराग ठाकुर राज्यपाल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्लस्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कीमुुख्यमंत्री ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन कियाहिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानितमोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक - राघव शर्मा
-
हिमाचल

झूठी सरकार को 25 सितंबर को घेरेगी भाजपा : नंदा

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 19, 2023 07:08 PM

 

 
शिमला,
 
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस की छल और कपट की राजनीति के खिलाफ भाजपा 25 सितंबर को विधान सभा शिमला का घेराव करने जा रही है। यह निर्णय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कल लिया। 
कांग्रेस पार्टी के नेता आपदा में राजनीति कर रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश में स्थापित हुए 10 महीने हो चुके हैं और जब से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाए।
भारतीय जनता पार्टी ने डीजल पर 7 रु की कटौती की थी, पर आते ही इस कांग्रेस सरकार ने इसको बड़ा दिया।
बिजली, राशन, तेल महंगा कर महंगाई की मार से हिमाचल प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया।
आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, आपसी विरोधाभास के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है।
आपदा राहत राशि में मेरा तेरा का राग गा कर, भाई भतीजावाद इस सरकार ने फैलाया है, जब से यह सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था ताड़ ताड़ हो गई है। चंबा हत्याकांड अभी तक लोग भूल नहीं पाए है और हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से कानून व्यवस्था बिगड़ने के कई उदाहरण सामने आए है। अब तो मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक बहन का मुंह काला कर, बाल काट कर गांव में घुमा दिया यह, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पर इस घटना से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई । अगर देखा जाए तो यह सरकार हर फ्रंट पर नाकामयाब है।
 
भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल मिलकर 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। यह प्रदर्शन इस सरकार को जताने के लिए होगा कि तुम्हारी 10 गारंटी कहां गई, आम जनमानस जो सरकार से अपेक्षाएं रख रहा था यह सरकार उन अपेक्षाओं पर खड़ी नहीं हो पाई। कानून व्यवस्था , महंगाई , गारंटी, विरोधाभास, बदला बदली की भावना, संस्थान बंद करना, आपदा में मेरा तेरा, को लेकर भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
आपदा में मोदी जी ने बिना देर किए की हिमाचल की मदद, राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या किया : अनुराग ठाकुर  राज्यपाल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्ल स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुुख्यमंत्री ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक - राघव शर्मा प्रदेश के हर जिला में आयोजित होंगे टूरिज्म फेस्टिवल - आर एस बाली अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान
-
-
Total Visitor : 1,56,25,864
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy