Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

हिमाचली गायक विक्की चौहान, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा मचाएंगे सिराज उत्सव में धमाल

 
Bureau 7018631199 | October 24, 2023 08:00 PM
 
 
आनी,
आनी के राजा रघुवीर सिंह मेला मैदान में  आगामी दो से चार नवंबर तक आयोजित होने जा रहे सिराज उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सिराज उत्सव कमेटी आनी की बैठक विश्राम गृह में समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने की। 
मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित होने वाले सिराज उत्सव में देवता पनेउई नाग, कुलक्षेत्र महादेव भाग लेते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि दो से चार नवंबर को आयोजित उत्सव में प्राइड आॅफ नाटी मुख्य आकर्षण रहेगा। तीन नवंबर को क्षेत्र के महिला मंडलों की महिलाएं प्राचीन व पारंपरिक वेशभूषा में आउटर सिराज की प्रसिद्ध नाटी डालकर उत्सव में चार चांद लगाएगी। जिसमें हिमाचली गायक एसएमएस च्वासी बॉयज संजय ठाकुर और श्याम ठाकुर के साथ सुप्रसिद्ध लोक गायिका रोशनी शर्मा धमाल मचाएंगी। इसके अलावा एंकर ललित शर्मा होगें।
अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता इस बार अखिल भारतीय स्तर की करवाई जाएगी। जिसमें देशभर के नामी पहलवानों भाग लेंगे। दो और तीन नवंबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी। जिसमें 
दो नवंबर की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा जबकि तीन की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली नाटी किंग विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। इसके अलावा कई क्षेत्रीय कलाकर धमाल मचाएंगे।
वहीं तीन नवंबर को सिराज उत्सव के दौरान लोक शोभा एनजीओ द्वारा स्वास्थ्य चैकअप निशुल्क कैंप का आयोजन करेगा।
 
 इसके अलावा स्थानीय महिला मंडल और स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। वहीं महिलाओं की रस्सा कशी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
समापन अवसर पर चार नवंबर को दंगल प्रतियोगिता होगी। 

 
 इस बैठक् में कमेटी अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा,उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर.महासचिव शिवराज शर्मा.सचिव महेंद्र ठाकुर,कोषध्यक्ष सत्यापाल ठाकुर,संचालन समिति प्रभारी सतपाल ठाकुर कुकू.धनीराम ठाकुर.नवल ठाकुर. ललित ,किशोरी लाल.देवराज.बॉबी ठाकुर.उर्मिला ठाकुर.उप प्रधान प्रताप ठाकुर डीम.कपिल.बंसीलाल.रमेश ठाकुर.नवनीत शर्मा.तारा चंद ठाकुर.हुकम चंद.देवेंद्र ठाकुर.ओम प्रकाश फौजी.बहादुर सिंह.एलआर अग्रवाल   सहित  मेला कमेटी  के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
हमीरपुर जिला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोपाष्टमी हिमाचली स्टार लोक गायक विक्की चौहान व रमेश ठाकुर तथा करतार कौशल के गानों पर नाचे आनीवासी दुर्गा-पूजा उत्सव का नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हुआ भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन शिमला के कालीबाड़ी में बंगाली महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, नवरात्रे के बाद विजयदशमी पर मां दुर्गा को दी विदाई। शारदीय नवरात्रे: कुछ वैज्ञानिक तथ्य- डॉ विनोद नाथ शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना दुर्गा माता मंदिर आनी में भंडारा 23 अक्टूबर को  तीन माह बाद भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव लौटे देवालय 18 सितंबर सोमवार को होगा हरितालिका का व्रत
-
-
Total Visitor : 1,59,43,019
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy