Saturday, July 27, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
वन परिक्षेत्र जैदेवी के नंदगढ़ वनखंड में एक बूटा सेहत के नाम के तहत किया गया पौधरोपणप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया हैटीम सहभागिता द्वारा चलाया जाएगा “आपकी सुरक्षा आपके हाथ” जागरूकता अभियाननागरिक चिकित्सालय cxL;kM+ में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगननागरिक चिकित्सालय थूनाग में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगनसभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगनगोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान। सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगन
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 01, 2024 06:49 PM

स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण की तैयारियां

 
आनी,
 
सरकार व  स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2024 में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में 3 मार्च को यह अभियान पूरे प्रदेश के  स्वास्थ्य खंडों में चलाया जायेगा। जिला कुल्लू के स्वास्थ्य खंड आनी में इस अभियान के तहत 80 पोलियो बूथ और 2 ट्रांजिट बूथ के  द्वारा शून्य से पांच साल तक के 3030 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी। खंड चिकित्सा अधिकारी आनी डॉक्टर बी.पी मैहता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा खंड आनी में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आनी खंड में इस अभियान के तहत कुल 3030 बच्चों को दू बूंद जिंदगी की खुराक से लाभांवित करने के लिए स्वास्थ्य खंड में कुल 80 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा 2 ट्रांजिट बूथ बस अड्डा आनी और बस ठहराव स्थल लूहरी में भी स्थापित किए गए हैं. जहाँ लोगों की सुविधा के लिए बसों में यात्रा करने बाले नौनिहालों को यह दवा पिलाई जायेगी। बीएमओ डॉक्टर मैहता ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा वर्कर. आंगनबाड़ी वर्कर. पंचायत प्रतिनिधियों  तथा स्वयं सेवियों सहित कुल 325 कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है. जबकि पोलियो केंद्रों के निरीक्षण व वहाँ की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के 17 कर्मचारियों को पर्यवेक्षक लगाया गया है। जबकि इस अभियान के सभी केंद्रों का सुपरविजन वे स्वयं करेंगे। बीएमओ डॉक्टर बीपी मैहता ने बताया कि शुक्रबार को मौसम में हुई तबदिली के चलते ऊँचाई बाले क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थापित पोलियो केंद्रों में यह  अभियान कर्मचारियों के लिए खासा चुनौतिपूर्ण होगा। मगर स्वास्थ्य विभाग आनी ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग आनी में लक्ष्य को अवश्य हासिल करेगा। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग्यार में गुप्त अनुदान द्वारा निर्मित कक्ष का बेटी अनुष्का और अवनी ने किया उद्घाटन और मनाया गया विश्व योग दिवस स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं योग - अपूर्व देवगन मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर योग के महत्व के बारे में किया जागरूक विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ऊना में लगा रक्त दान शिविर मेदांता गुडगांव के विशेषज्ञों द्वारा नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षण आनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदान निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान राजकीय  प्राथमिक पाठशाला महालियत में चिकित्सा शिविर आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,66,67,940
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy