Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

शिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्मा

-
रजनीश शर्मा।  | March 29, 2024 06:33 PM
 

हमीरपुर,

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भगवान शिव के तांडव के बाद श्री राम से मिलन हो गया है। आशीष शर्मा भाजपा में शामिल होने के बाद करीब एक माह उपरांत अपने गृह क्षेत्र पहुंचे।

वहीं , पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा को भाजपा में शामिल होने पर व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी है। आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस मौके पर भाजपा मंडल हमीरपुर की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।   आशीष शर्मा  ने गसोता महादेव मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके उपरान्त विधायक के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में भाजपा मंडल व सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक को पलकों पर बैठाया एवं अगामी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत दिलाने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा कि भाजपा में आशीष का स्वागत है। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर अगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए कार्य किया जाएगा। आशीष शर्मा  के भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिली है। मंडलाध्यक्ष आदर्शकान्त शर्मा ने कहा कि पूर्व में निर्दलीय चुनाव जीते अशीष शर्मा का भाजपा में स्वागत है और अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे सुंदरनगर विधानसभा के विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि आशीष जैसा विधायक पूरी विधानसभा में नहीं है जो अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाते हैं। जनता के दुख दर्द को अपना समझने वाला विधायक आशीष शर्मा हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार ने प्रदेश को बैकफुट पर धकेल दिया है। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे और प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार ने चुने हुए विधायकों को दरकिनार कर अपने चहेतों  को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
 
जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा को सदस्यता ग्रहण करने के बाद लौटने पर जिस तरह से भाजपा मंडल व कार्यकर्ताओं ने जिस जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया है, उसके लिए वह सबका कोटि कोटि धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्या कारण रहे कि मुख्यमंत्री के जिला से तीन विधायक उन्हें छोड़कर चले गये। यह मुख्यमंत्री की नालायकी है की चुने हुए विधायकों को दरकिनार् कर दोस्तों को कैबिनेट रैंक देकर उनके काम किये गये। जबकि विधायकों से मिलने तक का समय नहीं दिया जाता था। मुख्यमंत्री के पैर तक छूकर काम करवाने का आग्रह किया गया लेकिन मेरे लोगों के काम ही नहीं किये गये। 14 महीने के कार्यकाल में मुख्यमंत्री केवल आर्थिक स्तिथि ठीक न होने का हवाला देते रहे, जबकि दोस्तों को रेवाड़ियां बंटी गयी। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के डर से उनके इस्तीफ़े स्वीकार नहीं किये गये। इसके लिए वह जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि वह विश्वास के साथ कहते हैं कि सूक्खु प्रदेश में कांग्रेस को अगले कम से कम बीस साल तक खत्म कर देंगे। लोकसभा के लिए इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे। आप सभी के आशीर्वाद से अगामी समय में भाजपा की सरकार बनेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी। सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमारा गयी है। आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा की पार्टी के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी चौक पर किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी समय लिया जाएगा। प्रदेश की चारों लोकसभा और अभी उपचुनावों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री  भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए पहली चुनावी रिहर्सल  संपन्न एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित  सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल लाहौल स्पीति में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग  689 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया जमा दो स्कूल बागीपुल में स्वीप टीम ने बच्चों को बताया वोट का महत्व धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
-
-
Total Visitor : 1,64,74,691
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy