Thursday, October 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित।लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास परशिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हितहिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूडप्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगनभवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविरराजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया।
-
राजनैतिक

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन

-
ब्यूरो 7018631199 | April 10, 2024 02:10 PM
हमीरपुर,
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर फील्ड में डट गए हैं। पिछले दो दिन से वह  हमीरपुर जिला में सियासी नब्ज टटोल रहे हैं । कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने चुनाव का फीडबैक लिया। उपचुनाव लड़ने के चाहवान नेताओं से भी वह एक-एक कर मिले। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर ने पक्का भरो में दलबल के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पहले झनियारी में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। 
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भोरंज से विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, हमीरपुर से उम्मीदवार रहे पुष्पेंद्र वर्मा, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल, रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों से चुनावों को लेकर टोह ली। बड़सर व सुजानपुर उपचुनाव व लोकसभा चुनाव के माहौल बारे में भी मुख्यमंत्री ने जाना। 
दावेदारों ने अपनी बात मजबूती से रखी। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने व पार्टी उम्मीदवार के लिए काम करने का मूलमंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीडबैक के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजनाः प्रियंका सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक़ सिखाने का चुनावः सीएम पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ
-
-
Total Visitor : 1,68,36,693
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy