Saturday, July 27, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
वन परिक्षेत्र जैदेवी के नंदगढ़ वनखंड में एक बूटा सेहत के नाम के तहत किया गया पौधरोपणप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया हैटीम सहभागिता द्वारा चलाया जाएगा “आपकी सुरक्षा आपके हाथ” जागरूकता अभियाननागरिक चिकित्सालय cxL;kM+ में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगननागरिक चिकित्सालय थूनाग में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगनसभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगनगोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान। सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगन
-
धर्म संस्कृति

जिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 04, 2024 06:31 PM
 
 
आनी,
 
उपमंडल आनी का प्राचीन एव्ं एतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला इस वर्ष सात से 10 मई तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें यहाँ के आराध्य देवता शमशरी महादेव. पनेवी नाग. देहुरी नाग. कुलक्षेत्र महादेव तथा वयूँगली महादेव सहित कई अतिथि देवता शोभायमान होंगे। आनी मेला इस वर्ष प्रशासन की देखरेख में सदर पंचायत आनी के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें समस्त विभागाध्यक्षों. स्थानीय व्यापार मंडल सहित विभिन्न पंचायतीराज प्रतिनिधियों. स्वयं सेवी संस्थाओं. विभिन्न संगठनों. और जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर. मेला कमेटी ने तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार मेला मैदान में प्लाट आवंटन का कार्य शुरू हो गया है। कमेटी द्वारा व्यापारियों को उचित दामों पर प्लाट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष एव्ं सदर पंचायत के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। वहीं तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी मेला कमेटी ने कलाकारों का चयन कर दिया गया है। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह और मेला कमेटी सचिव विनोद कटोच ने बताया कि तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार कलर टीवी में आयोजित हुनरबाज देश की शान में उपविजेता रहे हिमाचल पुलिस बेंड सहित प्रदेश भर के नामी लोक गायक अपना जलवा बिखेरेंगे। हिमाचल पुलिस बेंड के अलावा हिमाचली लोक गायक  एसी भारद्वाज. रमना भारती. एसएमएस चवासी.सुरेश शर्मा. रघुवीर सिंह ठाकुर. डावेराम कुल्लवी. अजय चैहान. राज ठाकुर सहित कई अन्य कई लोक गायक अपनी गायिका का जादू बिखेरेंगे।भाग लेंगे। सात मई को देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में देवता पनेउई नाग. देउरी नाग.कुलक्षेत्र महादेव और ब्युंगली नाग के आगमन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। व्यापारियों के लिए पलाट आवंटन शुरू कर दिया गया है। कानून व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों के लिए जल्द प्रशासनिक स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आनी मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन 60 वर्षों के बाद रघुपूर गढ के ऐतिहासिक दौरे पर जाऐंगें कुंईरी महादेव व्यास ऋषि* स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की 15 जून को देवता साहिब  पंचवीर जाएंगे रघुपुरगढ़ यात्रा पर 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू
-
-
Total Visitor : 1,66,67,250
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy